कुंबले से आगे निकले एंडरसन:इंटरनेशनल क्रिकेट में 959 विकेट चटकाए; पाकिस्तान से इंग्लैंड पहला टेस्ट जीता

Updated on 06-12-2022 06:27 PM

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 74 रनों से जीत लिया है। साथ ही 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। इस जीत में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिक निभाई। जिमी एंडरसन और ओली रॉबिन्सन ने 4-4 विकेट लिए।

हालांकि, जिमी एंडरसन सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज भी बने। उनके नाम 959 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं।

40 साल के इस गेंदबाज ने भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। कुंबले ने अपने करियर में 956 विकेट चटकाए हैं। अब दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (1347) और शेन वार्न (1001) ही एंडरसन से आगे हैं।

मैच में कभी इंग्लैंड तो कभी पाक हावी
इस मुकाबले को भले ही अंग्रेजों ने जीता हो, लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। सोमवार को 5वें दिन की शुरुआत में अंग्रेज ड्राइविंग सीट पर थे। दोपहर होते-होते मेजबानों ने बाजी मारी। हालांकि शाम ढलते-ढलते इंग्लिश गेंदबाजों ने पलटवार किया।

पाकिस्तान ने 80/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। उसे जीत के लिए 263 रन और बनाने थे और 8 विकेट सुरक्षित थे। दोपहर में लंच ब्रेक के दौरान तक पाकिस्तान अच्छी स्थिति में आ गया था। उसने 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे। अब उसे 174 रन चाहिए थे। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान लक्ष्य हासिल कर लेगा, लेकिन टी-ब्रेक के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने बाजी पलट दी और पाकिस्तानी बल्लेबाज 96.3 ओवर में 268 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।

सऊद शकील ने सबसे ज्यादा रन बनाए
आखिरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उनके अलावा इमाम अल हक ने 48, मोहम्मद रिजवान ने 46 और अजहर अली ने 40 रन का योगदान दिया।हालांकि ये टीम को जीत नहीं दिला सके।

इंग्लैंड ने 264/7 पर घोषित की पारी इंग्लैंड ने दूसरी पारी 264 रन पर घोषित की थी। तब टीम ने 7 ही विकेट गंवाए थे। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 343 रन का टारगेट मिला था। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 579 रन बनाए थे। जबकि अंग्रेजों ने 657 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.