एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 से बाहर पहले राउंड में अर्जेंटीना के टॉमस ने सीधे सेटों में हराया

Updated on 16-01-2024 01:24 PM

इंग्लैंड के स्टार टेनिस एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें सोमवार को टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड में अर्जेंटीना के 24 साल के टेनिस खिलाड़ी टॉमस मार्टिन ने सीधे सेटों में हराया। वहीं वर्ल्ड के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

शो कोर्ट एरेना में मार्टिन ने तीन बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे को 6-4, 6-2, 6-2 से हराकर सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में मार्टिन का सामना फ्रांस के गेल मोनफिल्स से होगा। मोनफिल्स ने पहले राउंड में यानिक हनफमैन को 6-4, 6-3, 7-5 से हराया।

ओसाका कमबैक के बाद हारीं
चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही बाहर हो गई हैं। 16वीं रैंक की ओसाका को कैरोलिन गार्सिया ने एक घंटे और 26 मिनट में 6-4, 7-6(2) से हरा दिया।

गौरतलब है कि ओसाका लंबे मैटरनिटी लीव के बाद ग्रैंड स्लैम में लौटीं। ओसाका पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फर्स्ट राउंड में बाहर हुई।

मेदवेदेव ने एटमाने को हराया
मेंस कैटेगरी में तीसरी सीड रूस के मेदवेदेव ने अपने प्रतिद्वंदी फ्रांस के टेरेंस एटमाने के मैच के बीच से रिटायर हो जाने की वजह से दूसरे दौर में जगह बनाई। जब 22 साल के एटमाने ने हटने का फैसला किया तब मेदवेदेव 5-7, 6-2, 6-4, 1-0 से आगे चल रहे थे। अगले दौर में मेदवेदेव का सामना फिनलैंड के एमिल रुसुवुओरी से होगा।

सिटसिपास ने बर्ग्स को मात दी
पिछले साल फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने वाले स्टेफानोस सिटसिपास ने बेल्जियम के जिजौ बर्ग्स को 5-7, 6-1, 6-1, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2014 के चैंपियन और तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें एड्रियन मन्नारिनो ने 6-4, 3-6, 5-7, 6-3, 6-0 से हराया।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है ऑस्ट्रेलिया ओपन
टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।

481.2 करोड़ है प्राइज मनी
इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल प्राइज मनी 481.2 करोड़ रुपए है। पिछले साल के मुकाबले इस साल प्राइज मनी में 13 फीसदी का इजाफा हुआ। मेंस और विमेंस सिंगल्स के विनर को करीब 17.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। टूर्नामेंट में सभी कैटेगरी के लिए हर स्टेज पर अलग-अलग प्राइज मनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.