जवान में शाहरुख के स्टंट डबल बने थे अनीस मिर्जा : बोले- बॉडी लैंग्वेज समझना सबसे जरूरी

Updated on 13-03-2024 02:23 PM


आपने शाहरुख खान की फिल्म जवान के दमदार एक्शन सीक्वेंस तो देखे ही होंगे। वे असल में शाहरुख पर नहीं बल्कि स्टंट आर्टिस्ट अनीस मिर्जा पर फिल्माए गए थे। अनीस ने इसके अलावा सलमान खान की सुल्तान, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा और ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की वॉर में भी स्टंट डबल का काम किया है।

  • स्टंट डबल किस तरह बॉडी डबल से अलग होता है।
  • स्टंट आर्टिस्ट बनने के लिए क्या-क्या क्वालिटीज होनी चाहिए।
  • स्टंट करते वक्त क्या ध्यान देना चाहिए।
  • स्टंट एसोसिएशन का मेंबर बनना क्यों अनिवार्य है और इसका क्राइटेरिया क्या है।
  • अगर किसी स्टंट मैन को चोट लगती है तो उसके लिए कौन क्या इंतजाम किए जाते हैं।
  • कौन से एक्टर्स खुद से एक्शन सीन्स करना पसंद करते हैं।

इस हफ्ते के रील टू रियल में हमने अनीस मिर्जा से इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश की है। इस दौरान अनीस ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सलमान खान से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी बताईं। अनीस ने बताया कि अक्षय कुमार हर साल स्टंट एसोसिएशन को दो से तीन करोड़ रुपए डोनेट करते हैं। इसके अलावा 56 साल का होने के बावजूद वे अपनी फिल्मों के स्टंट खुद ही करते हैं।

बॉडी डबल नहीं, स्टंट डबल का रोल अहम होता है
आम जनता को सिर्फ बॉडी डबल का कॉन्सेप्ट पता है। हालांकि, बॉडी डबल से ज्यादा स्टंट डबल अहम होता है। बॉडी डबल उसे कहते हैं, जिस पर एक्टर्स की गैरमौजूदगी में छोटे-मोटे सीन्स फिल्माए जाते हैं। जबकि स्टंट डबल पूरी तरह से एक्टर्स के डुप्लिकेट होते हैं। फिल्म में दिखाए गए सारे एक्शन सीक्वेंस स्टंट डबल ही करते हैं। चाहे आसमान से छलांग लगाना हो, शीशा तोड़कर बाहर निकलना हो या पानी में कूदना हो, ये सारे काम स्टंट डबल ही करते हैं।

घुड़सवारी, स्विमिंग और एक्शन कोरियोग्राफी में निपुण लोग ही बनते हैं स्टंट मैन
स्टंट मैन को काम कैसे मिलता है। उन्हें अप्रोच कैसे किया जाता है? अनीस ने कहा, ‘स्टंट मैन को इंडस्ट्री में काम करने के लिए स्टंट यूनियन का मेंबर होना सबसे जरूरी है। बिना इसके कार्ड के काम नहीं मिल सकता। यूनियन का हिस्सा होने से हम लोग स्टंट डायरेक्टर्स की नजर में रहते हैं। स्टंट डायरेक्टर्स हमारे जैसे कई लोगों का ऑडिशन लेते हैं। फिर हममें से किसी एक को सिलेक्ट करते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस आसान नहीं होती है। कैंडिडेट्स को फाइट आनी चाहिए। घुड़सवारी, स्विमिंग और एक्शन कोरियोग्राफी भी आनी चाहिए। स्टंट आर्टिस्ट को दिल और दिमाग दोनों से मजबूत होना चाहिए।’

छलांग लगाते समय सांस रोकनी पड़ती है, सोचने के लिए दो-तीन सेकेंड का ही टाइम मिलता है
स्टंट आर्टिस्ट को किन-किन बातों का ध्यान देना पड़ता है। जवाब में अनीस ने कहा, ‘ऊपर से नीचे छलांग लगाते हुए कैलकुलेशन करना पड़ता है। हमारे पास बस दो से तीन सेकेंड होते हैं। नीचे गिरते वक्त हाथ और पैर की पोजिशनिंग सही होनी चाहिए, वर्ना बड़ी इंजरी हो सकती है। नीचे गिरते वक्त सांस को रोकना पड़ता है। जमीन पर गिरने के तुरंत बाद लंबी सांस छोड़नी चाहिए। छलांग लगाने के दौरान शरीर को बिल्कुल हल्का छोड़ देना चाहिए।’

सलमान खान के लिए स्टंट करना मुश्किल था
अनीस ने सलमान खान की फिल्म भारत और सुल्तान में बॉडी डबल का काम किया था। सुल्तान के एक सीन में सलमान खान छत पर दौड़ते हुए आते हैं, छलांग लगाकर पतंग पकड़ लेते हैं। यह सीक्वेंस ओरिजिनल में अनीस ने किया था। इस सीन के पहले वे थोड़े नर्वस भी थे। उनके पिताजी भी वहीं सेट पर मौजूद थे। उन्होंने अनीस को एक-दो टिप्स भी दिए थे।

अनीस ने कहा, 'सलमान भाई के साथ मेरे अच्छे रिलेशन हैं। वे मेरे काम को काफी पसंद करते हैं। मैं उनके बॉडी डबल के तौर पर उतना सूटेबल भी नहीं हूं, फिर भी वे कहते हैं कि तुम मेरे लिए काम किया करो। रेस-3 और किसी का भाई किसी की जान के वक्त भी मुझे उनकी टीम से कॉल आया था, लेकिन उस वक्त मैं बिजी था, इसलिए मैंने उन दोनों प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया।’

अनीस मिर्जा कई बार टाइगर श्रॉफ के स्टंट डबल बने हैं। वॉर, बागी-2 और गणपत के बाद अब बड़े मियां- छोटे मियां में भी उन्होंने टाइगर के लिए खतरनाक स्टंट किए हैं। फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार ने इनका बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। अनीस टाइगर श्रॉफ के बुलावे पर अक्षय कुमार के घर वॉलीबॉल भी खेलने जाते हैं।

खतरनाक एक्शन सीक्वेंस फिल्माने के अलग से पैसे मिलते हैं
स्टंट आर्टिस्ट को पैसे किस हिसाब से मिलते हैं? अनीस बताते हैं, ‘हमें डेली के हिसाब से पैसे मिलते हैं। 8 घंटे की शिफ्ट होती है। एसोसिएशन जो अमाउंट फिक्स करती है, वही हमारी फीस होती है। अगर कोई एक्टर या प्रोडक्शन हाउस हमारे नाम की सिफारिश करता है, तो इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे मिलते हैं। कुछ खतरनाक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने के लिए अलग से भी पैसे मिलते हैं। हमारे पैसे एसोसिएशन के जरिए ही मिलते हैं। प्रोडक्शन हाउस हमारी फीस एसोसिएशन को भेजता है। एसोसिएशन उसमें से 25% अमाउंट काटकर हमें देता है। वो 25% हिस्सा रिटायर हो चुके स्टंट डायरेक्टर्स और स्टंट आर्टिस्ट को जाता है।

फिल्मों में एक्शन सीन फिल्माने से पहले रिहर्सल की जाती है। स्टंट मैन पहले पूरा एक्शन सीक्वेंस मोबाइल फोन में शूट करते हैं। उस वीडियो को स्टंट डायरेक्टर को दिखाते हैं। स्टंट डायरेक्टर को पसंद आने के बाद ओरिजिनल शूटिंग शुरू होती है। स्टंट मैन एक्टर्स को भी बताते हैं कि उन्हें कैसे काम करना है।'

आज के वक्त में स्टंट करना पहले की तुलना में कम खतरनाक
अनीस के मुताबिक, ‘आज के वक्त में स्टंट करना पहले की तुलना में काफी ज्यादा आसान हो गया है। उन्होंने कहा, ‘पिताजी के टाइम पर स्टंट करना ज्यादा मुश्किल था। उन लोगों को 10-12 मंजिला से छलांग लगाना पड़ता था। उस वक्त बॉडी से वायर भी नहीं बंधा रहता था। नीचे कुछ बॉक्स बने रहते थे, उसी पर गद्दे रख दिए जाते थे। उन्हीं गद्दों पर गिरना पड़ता था।

इसमें रिस्क फैक्टर ज्यादा रहता था। आज के वक्त में हमारी बॉडी से वायर बंधे होते हैं, अगर शॉट सही नहीं हुआ तो हम कई बार इसे रिपीट कर सकते हैं। उस समय एक से दो बार में ही शॉट कम्प्लीट करने होते थे, जाहिर सी बात है कि 10-12 मंजिला से बार-बार कूद तो नहीं सकते थे।’

जवान में शाहरुख के स्टंट डबल बने थे अनीस
अनीस ने कहा कि स्टंट डबल और बॉडी डबल को एक्टर्स की बॉडी लैंग्वेज को कॉपी करना पड़ता है। एक्टर्स कैसे चलते हैं, उनका हाव-भाव क्या है। बॉडी मूवमेंट कैसा है। ये सारी चीजें होंगी तभी कैमरे पर सीक्वेंस ओरिजिनल नजर आएंगे। अनीस ने कहा, ‘मैं जवान में शाहरुख खान के ओल्डर वर्जन यानी विक्रम राठौर का स्टंट डबल बना था।

अब विक्रम राठौर कैसे चल रहा है, कैसे दौड़ रहा है। ये सारी चीजें मुझे हूबहू कॉपी करनी थी। इसके लिए मैंने बहुत बारीकी से शाहरुख सर की बॉडी लैंग्वेज को पढ़ा था। आप फिल्म देखेंगे तो यही कहेंगे कि वो स्टंट शाहरुख खान खुद कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि उनके सारे स्टंट मैंने किए थे।’

साउथ में स्टंट आर्टिस्ट के लिए सेफ्टी के इंतजाम यहां से कम
साउथ इंडस्ट्री में आज भी स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए उतने सेफ्टी के इंतजाम नहीं किए जाते हैं। अनीस ने कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टंट आर्टिस्ट की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। दूसरी तरफ साउथ इंडस्ट्री में आज भी रॉ एक्शन सीन्स किए जाते हैं, जिसमें खतरा ज्यादा होता है। हालांकि, अब वहां भी धीरे-धीरे काफी बदलाव हो रहे हैं।’

अनीस ने कहा कि अगर कोई साउथ का डायरेक्टर मुंबई आकर हिंदी फिल्में बनाता है तो उसे यहां के 50% स्टंट आर्टिस्ट रखने ही होंगे। ठीक ऐसे ही अगर कोई बॉलीवुड फिल्म मेकर साउथ में जाकर फिल्में बनाता है तो उसे वहां के आधे लोकल स्टंट आर्टिस्ट रखने पड़ेंगे।

इस बात का दुख नहीं होता है कि जान पर आप खेलते हो और नाम एक्टर्स का होता है? अनीस ने कहा, ‘नहीं, हमारा काम ही यही है। इसी की वजह से हमें पैसे मिलते हैं। रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे लोग मुझे छोड़ना ही नहीं चाहते। मैं उनके साथ बिल्कुल फिट बैठ गया हूं। हां, अगर भविष्य में कभी मौका मिला तो एक्टर के तौर पर भी काम कर लूंगा।’




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.