आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की तरह

Updated on 17-07-2025 01:51 PM

राजनांदगांव। नन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं, उम्मीद और आशाओं के दीप हैं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 भोथीपार खुर्द, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 सिंघोला एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है। ये आंगनबाड़ी केंद्र बौद्धिक ज्ञान का केन्द्र बन गए हैं और नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल व प्री-नर्सरी की तरह है। बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ ही, कविताएं व विविध तरह जानकारी दी जा रही है। दीवारों पर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि लाने के लिए सुंदर पेंटिंग उकेरी गई हैं। बच्चों ने आलू कचालू बेटा कहां गए थे.., जैसे कविताएं एवं गीत याद कर लिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा, आंगनबाड़ी का सच्चा ज्ञान लड़का-लड़की एक समान जैसे संदेश देकर जनसामान्य में जागरूकता ला रहे हैं। गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक आहार, गर्भावस्था सुनहरे दिन एवं इस दौरान देखभाल, आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में शासन की पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है तथा गर्भवती माताओं को गरम भोजन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी के किचन रूम, स्टोर रूप में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। बच्चे सीखने के लिए सक्रिय रहते है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में दीवार पर मोर जन्म दिन के लिए एक अलग से कैलेण्डर बनाया गया है, ताकि बच्चों का जन्मदिवस याद रखते हुए मनाया जा सके। वहां बच्चों के लिए खेल घर एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक भोथीपार खुर्द-3, एवं सिंघोला में बच्चों के शिक्षण एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गोदावरी साहू एवं श्रीमती पूनम यादव तथा आंगनबाड़ी सहायिका व बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.