आंगनवाड़ी, शिक्षा, संस्कार और सद्व्यवहार सिखाने का महत्वपूर्ण केंद्र : कलेक्टर

Updated on 23-09-2025 12:42 PM

कोरिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज छरछा पंडोपारा आंगनवाड़ी केंद्र और शिवपुरचरचा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केंद्र समय पर खुलें और बच्चों को मेनू चार्ट के अनुसार पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन से पहले बच्चों को हाथ धोने की आदत डालने और नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र में सफाई और दवाओं की व्यवस्था पर दी हिदायत  : 

कलेक्टर ने आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ से कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार किया जाए।

बच्चों और परिवारों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था  : 

कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केवल भोजन देने का स्थान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सद्व्यवहार सिखाने का महत्वपूर्ण केंद्र है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.