एंजेलो मैथ्यूज ने की टी-20 टीम में वापसी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनिंदू हसरंगा करेंगे कप्तानी

Updated on 10-01-2024 01:02 PM

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की तीन साल बाद टीम में वापसी हुई है। वहीं वनिंदू हसरंगा पहली बार टी-20 में टीम की कमान संभालेंगे। श्रीलंका बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही हसरंगा को टी-20 और कुसल मेंडिस को वनडे टीम का कप्तान बनाया था।

श्रीलंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेली है। सीरीज के मुकाबले 14, 16 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे।

मैथ्यूज ने 2021 में खेला था आखिरी टी-20
एंजेलो मैथ्यूज ने 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था। माना जा रहा है कि मैथ्यूज को जून में होने वाले वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के मद्देनजर शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक 78 टी-20 मैचों में 25.51 की औसत से 1148 रन बनाए हैं। इसके साथ वह 38 विकेट भी ले चुके हैं।

टीम में 5 ऑलराउंडर्स को जगह
श्रीलंका टीम में मैथ्यूज के अलावा धनंजय डिसिल्वा, दसुन शनाका, हसरंगा और कमिंडु मेंडिस भी ऑलराउंडर के रूप में हैं। दिलशान मदुशंका और दुष्मंथा चमीरा पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए नुवान तुषारा और मथीश पथिराना रहेंगे।

पहली बार टी-20 में कप्तानी करेंगे हसरंगा
वनिंदू हसरंगा पहली बार टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे।​​​​​​ हसरंगा करीब 5 महीने के बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। इंजरी के कारण वह वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप नहीं खेल सके थे। वह जुलाई-अगस्त में श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुए थे।

हसरंगा की टीम कैंडी फैल्कन्स ने लीग का खिताब अपने नाम किया था। वह चोट के कारण फाइनल मुकाबला नहीं खेल सके थे लेकिन शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

तीन वनडे की सीरीज में 1-0 से आगे है श्रीलंका
श्रीलंका टीम अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। अब तक खेले गए दो वनडे मैचों में एक मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हैं। पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हराया था। तीसरा वनडे 11 जनवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंका टीम
वनिंदू हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, कमिंडु मेंडिस, पथुम निसांका (फिटनेस टेस्ट के बाद खेलेंगे), महीश तीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका, मथीश पथिराना, नुवान थुषारा और अकिला धनंजय।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.