एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला, घड़ी की ओर इशारा कर दिखाया पविलियन का रास्ता

Updated on 07-11-2023 01:59 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज आज टाम्ड आउट होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गए। जब वह बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए थे तो उनके हेल्मेट का स्ट्रैप टूट गया था। इसके चलते उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा समय पहले बॉल खेलने के लिए लग गया। ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आउट की अपील कर दी। नियम के चलते अंपायर्स को मैथ्यूज को आउट देना पड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया, विवाद खड़ा हो गया।

वर्ल्ड कप में अगर कोई नया बल्लेबाज पहली बॉल खेलने के लिए 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है, तो उन्हें टाइम्ड आउट किया जा सकता है अगर गेंदबाजी टीम अपील करे तो। वहीं MCC के नियम के अनुसार, बल्लेबाज को पहली गेंद खेलने के लिए 3 मिनट का समय मिलता है। तो इस तरह आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज काफी ज्यादा निराश हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में मैथ्यूज ने शाकिब से अपना बदला ले लिया।

एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला

बांग्लादेश की पारी में शाकिब अल हसन और किसी का नहीं बल्कि एंजेलो मैथ्यूज का ही शिकार हो गए, जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उनको ट्रोल भी किया। दरअसल, बांग्लादेश की पारी का 32वां ओवर श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर सेट शाकिब अल हसन स्ट्राइक पर थे। शाकिब उनकी गेंद पर चकमा खा गए और उनके बल्ले का लीडिंग एज लग गया।

गेंद हवा में पिच के पास ही खड़ी हो गई। ऐसे में चरिथ असलंका ने डाइव मारकर गजब का कैच लपक लिया। ऐसे में शाकिब 12 चौके और 2 छक्कों के चलते 82 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यूज ने उन्हें आउट कर हाथ की ओर देखते हुए टाइम का इशारा किया। उनका यह रिएक्शन बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.