मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ में रोष, पत्रकार और नेता मांग रहे न्याय

Updated on 04-01-2025 01:26 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। पत्रकारों और समाज के अन्य वर्गों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। बस्तर संभाग के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। उनकी प्रमुख मांगों में आरोपियों की गिरफ्तारी, ठेकेदार की संपत्तियों की कुर्की और सभी सरकारी ठेकों को निरस्त करना शामिल है।

हत्या का मामला और पुलिस जांच
मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। शुक्रवार (3 जनवरी) को उनका शव बीजापुर के एक ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में पाया गया। परिजनों और पत्रकारों ने पहले ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर एसपी के नेतृत्व में एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम मामले की जांच कर रही है।

नेताओं की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने का वादा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, "मुकेश की हत्या अत्यंत दु:खद है। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। पत्रकारिता जगत ने एक समर्पित सदस्य खो दिया है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.