बिरयानी नहीं मिलने से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर रेस्टोरेंट में लगाई आग

Updated on 20-10-2022 05:42 PM

अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में बिरयानी खाने के लिए पहुंचे एक शख्स ने बांग्लादेशी रेस्टोरेंट को ही आग के हवाले कर दिया। रेस्टोरेंट को आग के हवाले करने वाले शख्स का आरोप है कि उसने बिरयानी का ऑर्डर किया था लेकिन उसे उसकी जगह कुछ और परोस दिया गया था। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स नशे में था। 

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान 49 साल के चोएफेल नोरबू के रूप में हुई है। जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया, मैं बहुत नशे में था, मैंने चिकन बिरयानी ऑर्डर किया था। लेकिन उन्होंने मुझे चिकन बिरयानी नहीं दी। जिसके बाद मुझे गुस्से आ गया और मैंने उसे बाहर फेंक दिया।

घटना को लेकर इत्तदी गार्डन एंड ग्रीफ के कर्मचारियों ने दूसरी ही कहानी बताई है। वेट्रेस जहांना रहमान ने न्यूयार्क पोस्ट को बताया कि नोरबू के ऑर्डर में कोई गड़बड़ी नहीं थी। जैसा कि उन्होंने दावा किया है। जिस तरह से स्टोर में उन्होंने व्यवहार किया है कि वह एक पागलपन जैसा था। सोशल मीडिया पर सिराज नूरानी नाम के एक जर्नलिस्ट ने घटना का वीडियो शेयर किया है।

रहमान ने कहा, बिरयानी का ऑर्डर काउंटर से लिया जाता है। इसके बाद खाना तैयार होने के बाद वहीं से आवाज लगाई जाती है। जिसका जो ऑर्डर रहता है वो आकर लेता है। पुलिस को दिए अपने बयान में नोरबू ने कहा कि रेस्टोरेंट में हुई मारपीट के बाद वह वहां से चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे भोजनालय और स्टोर के फ्रंट पर गैसोलीन को जमीन पर डालकर आग लगा दी। आग इतने तेज की नोरबू भी इसकी चपेट में आया था। हालांकि, वो सुरक्षित भागने में सफल रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.