अनिल अग्रवाल ने 'लाल धातु' को बताया नया युग, कहा- भारत बन सकता है ग्लोबल लीडर

Updated on 11-11-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: इस समय कॉपर (तांबा) की चर्चा कुछ ज्यादा होने लगी है। कई एक्सपर्ट ने कॉपर को भविष्य की धातु बताया है। यानी यह रिटर्न के मामले में सोना और चांदी को पीछे छोड़ सकती है। वहीं अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी कॉपर को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने लाल धातु यानी कॉपर को नया युग बताया है।

अनिल अग्रवाल ने कॉपर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'तांबे का इंसानी सभ्यता की तरक्की और प्राचीन भारत से बहुत गहरा नाता रहा है। करीब 6000 साल पहले दुनिया की पहली महान सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी सभ्यता कॉपर एज (तांबे के युग) में ही फली-फूली। यह वह सभ्यता थी जब हमने पहली बार इस लाल धातु का इस्तेमाल करना सीखा। मुझे विश्वास है कि हम अब एक नए कॉपर युग में प्रवेश कर रहे हैं।

तांबा कितना जरूरी?

अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में बताया है कि तांबा आने वाले समय में इंडस्ट्री की जरूरत बनने वाला है। उन्होंने लिखा कि भविष्य की सभी तकनीकें जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या ऊर्जा परिवर्तन (energy transition) बहुत बड़े पैमाने पर तांबे पर ही निर्भर करेंगी। उन्होंने लिखा कि तांबा एक बहुत ही उपयोगी धातु है और बिजली की सबसे अच्छा सुचालक (conductor) है।

भारत बन सकता है ग्लोबल लीडर

अनिल अग्रवाल का मानना है कि भारत तांबे के मामले में दुनिया का लीडर बन सकता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'हमारे पास मानव संसाधन, प्राकृतिक संसाधन और तकनीकी क्षमता है। हमारा भविष्य उतना ही समृद्ध और गौरवशाली होगा जितना हमारा प्राचीन अतीत था।'

क्या है अन्य एक्सपर्ट की राय

कॉपर को नए युग की धातु बताने वाले अनिल अग्रवाल अकेले नहीं हैं। सीनियर एनालिस्ट सुजय यू ने भी कॉपर को भविष्य की धातु बताया है। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा है कि अगले 5 से 10 साल में कॉपर दूसरी अन्य धातुओं यानी सोना और चांदी से आगे निकल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी सप्लाई कम है और ईवी, सोलर पैनल, चार्जिंग स्टेशन, डेटा सेंटर आदि में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.