अनिल अग्रवाल की वेदांता ने गिरवी रखे इस कंपनी के सारे शेयर, सरकार की भी है 29.5% हिस्सेदारी

Updated on 26-05-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Ltd.) में अपने लगभग सभी शेयर गिरवी रख दिए हैं। इस कंपनी में वेदांता की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि 29.5 फीसदी सरकार के पास है। वेदांता ने स्टॉक एक्सचेंजेज की दी जानकारी में बताया कि उसने फंड जुटाने के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता पिछले एक साल से इस कंपनी के शेयरों की गिरवी रख रही थी। इसी कड़ी में उसने 3.3 फीसदी शेयर मंगलवार को गिरवी रखे। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 23 मई को जेपी मॉर्गन चेज बैंक (JPMorgan Chase Bank) में HZL के शेयर गिरवी रखे हैं। इस तरह वेदांता लिमिटेड HZL के 64.5 फीसदी शेयर गिरवी रख चुकी है जिसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 99.4 फीसदी है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता ने जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी और ओकट्री से 85 करोड़ डॉलर का लोन लिया है। वेदांता का पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को बुधवार को 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का रिपेमेंट करना था। उसके एक दिन पहले वेदांता ने जेपी मॉर्गन और ओकट्री के साथ डील कर दी। इस बारे में वेदांता ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। मार्च में खत्म हुई फाइनेंशियल ईयर में वेदांता लिमिटेड ने 37,700 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड डिविडेंड दिया है। इससे उसकी पेरेंट कंपनी को अपना कर्ज कम करने में मदद मिली है। 23 मई को कंपनी ने 6,877 करोड़ रुपये का चालू वित्त वर्ष का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था।

सरकार का इन्कार

वेदांता रिसोर्सेज की वेदांता लिमिटेड में 68.11 फीसदी हिस्सेदारी है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में हिंदुस्तान जिंक ने 31,900 करोड़ रुपये के चार डिविडेंड दिए थे और वह पहले बार कर्ज मुक्त कंपनी बनी थी। जनवरी में ग्रुप ने अपने ग्लोबल जिंक एसेट्स को एचजेडएल में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। सरकार का कहना था कि यह प्रस्ताव माइनोरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों के खिलाफ है। सरकार ने इस कंपनी में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी 2002 में वेदांत ग्रुप (Vedanta Group) को बेच दी थी। बाद में कंपनी ने ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.92 फीसदी पहुंचा दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.