अनिल अंबानी ने सुबह-सुबह डाला वोट, लाइन में लगकर किया मतदान

Updated on 20-05-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: उद्योगपति अनिल अंबानी ने आज यानी सोमवार को अपने इलाके के पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया है। वह सुबह-सुबह मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए। आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान हो रहे हैं। मुंबई में वोटिंग चल रही है। उद्योगपति अनिल अंबानी भी वोट डालने के लिए सुबह पहुंचे थे। वह सुबह करीब 7 बजे अपनी गाड़ी से वोट डालने पहुंचे थे। पोलिंग बूथ से उनका वीडियो सामने आया है। इसमें अनिल अंबानी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। अनिल अंबानी ने इस दौरान लाइन में खड़े लोगों से बातचीत भी की। मुंबई के 13 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सहित हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से आज बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

लाइन में लगकर किया मतदान
अनिल अंबानी ने लाइन में लगकर मतदान किया। वह सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे। अनिल अंबानी ने वोट डालने के बाद अधिकारी से हाथ मिलाया और फोटोग्राफरों को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर फोटो खिंचाई। इधर मुंबई में वोटिंग के चलते आज शेयर बाजार बंद है। ऐसे में कई कारोबारियों के पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए पहुंचने का अनुमान है। इधर बीते दिनों अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के प्रशासक ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से संपर्क कर हिंदुजा समूह की कंपनी को संपत्ति हस्तांतरित करने के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रिलायंस कैपिटल की संपत्ति हिंदुजा समूह की कंपनी एशिया एंटरप्राइजेज को हस्तांतरित करने की समयसीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। आरबीआई ने इसके लिए 17 नवंबर, 2023 को मंजूरी दी थी, जो केवल छह महीने के लिए वैध थी।

10 दिन की मांगी है मोहलत

सूत्रों ने बताया कि आरकैप के प्रशासक ने आरबीआई से 27 मई तक 10 दिन की मोहलत मांगी है। उल्लेखनीय है कि एनसीएलटी के आदेश के अनुसार हिंदुजा समूह की कंपनी के लिए समाधान योजना को लागू करने की समयसीमा 27 मई है। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने 27 फरवरी को समाधान योजना को मंजूरी देते हुए इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड को 27 मई तक समाधान योजना को लागू करने का निर्देश दिया था। न्यायाधिकरण ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड की रिलायंस कैपिटल के लिए 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.