अनिल अंबानी को करोड़ों रुपये का मुनाफा

Updated on 06-02-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: कभी 'कंगाल' हो चुके अनिल अंबानी के दिन अब बहुरने शुरू हो गए हैं। उनकी कंपनी रिलायंस पावर को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं पिछली साल समान तिमाही में कंपनी को जबरदस्त नुकसान हुआ था। दिसंबर तिमाही में हुए मुनाफे के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। इसके शेयर सुबह-सुबह ही 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए।

कैसा रहा कंपनी का रिजल्ट?

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) के नतीजे जारी किए थे। नतीजों के मुताबिक दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 41.95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1,136.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में ही मुनाफे में आ गई थी। तब कंपनी ने 2,878.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 4.6% घटकर 1,852 करोड़ रुपये रह गई। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की आय 1,943 करोड़ रुपये थी। खर्चों में भी 33% की कमी आई है। पिछले साल कंपनी का खर्च 3,167.49 करोड़ रुपये था, जो इस बार घटकर 2,109.56 करोड़ रुपये रह गया।

कितनी आई शेयर में तेजी?

रिलायंस पावर का शेयर बुधवार को 39.89 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह बढ़त के साथ 41.38 रुपये पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी आ गई।

देखते ही देखते यह शेयर 10% से ज्यादा की तेजी के साथ 43.95 रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार सुबह 10:10 बजे यह शेयर 9.55% की तेजी के साथ 43.70 रुपये पर था।

अभी तक कैसा रहा है रिटर्न?

पिछले 6 महीने में इसका रिटर्न करीब 40 फीसदी रहा है। वहीं एक साल में इसने निवेशकों की झोली भर दी है। एक साल में इसने 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का ऑल टाइम हाई 54.25 रुपये रहा है।

रिलायंस इंफ्रा में भी आई तेजी

अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलायंस इंफ्रा के शेयर में भी गुरुवार को तेजी आई। इसके शेयर सुबह 10 बजे तक 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे। 10:20 बजे यह शेयर 5.94% की तेजी के साथ 269.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.