अनिल अंबानी की कंपनी पर तीन साल का बैन, सरकार को फर्जी बैंक गारंटी देने का है आरोप

Updated on 08-11-2024 03:00 PM
नई दिल्ली: अनिल अंबानी की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर अपना कर्ज कम करके ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में थीं। लेकिन सरकारी कंपनी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के आरोप में रिलायंस पावर और उसकी सहायक कंपनियों को अगले तीन साल तक किसी भी अनुबंध के लिए बोली लगाने से प्रतिबंधित कर दिया है। देश में रिन्यूएबल एनर्जी कार्यान्वयन एजेंसियों में से एक एसईसीआई ने एक बयान में कहा कि जून में जारी 2000 मेगावाट की स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए निविदा में उसने पाया कि रिलायंस एनयू बीईएसएस ने ईएमडी के अगेंस्ट जो बैंक गारंटी एनडोर्समेंट सौंपा था वह फर्जी था।

एसईसीआई ने निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। रिलायंस पावर की सहायक कंपनी होने के नाते रिलायंस एनयू बीईएसएस ने अपनी मूल कंपनी की ताकत का उपयोग करके वित्तीय योग्यता की आवश्यकताओं को पूरा किया था। मामले की विस्तृत जांच करने पर यह निष्कर्ष निकालना तर्कसंगत पाया गया कि कंपनी द्वारा लिए गए सभी वाणिज्यिक निर्णय मूल रूप से मूल कंपनी द्वारा संचालित थे। इस प्रकार मूल कंपनी यानी रिलायंस पावर को SECI द्वारा जारी भविष्य की निविदाओं में भाग लेने से रोकना अनिवार्य हो गया।

कंपनी का तर्क


स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस पावर ने इसे अनुचित कार्रवाई करार दिया और कहा कि वह इस निर्णय को चुनौती देगी। कंपनी ने कहा, 'रिलायंस पावर और उसकी सहायक कंपनियों ने ईमानदारी से काम किया और वे धोखाधड़ी, जालसाजी और धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं।' कंपनी ने कहा कि उसने 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एक तीसरे पक्ष के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसने कथित फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था की थी। SECI ने परियोजना के लिए बोलियां प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर सेलेक्शन जारी किया था।

रिलायंस एनयू बीईएसएस अपनी सहायक कंपनी महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन के माध्यम से सफल बोलीदाताओं में से एक थी और उसने सबसे कम बोलियों में से एक बोली लगाई थी। एसईसीआई के इस फैसले से रिलायंस पावर की मुश्किल बढ़ सकती है। कंपनी अपना कर्ज कम करने में लगी है और साथ ही पूंजी भी जुटा रही है। हाल में उसकी सहायक कंपनी रोजा पावर कर्ज-मुक्त हुई है। रिलायंस पावर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। बीएसई पर कंपनी का शेयर बाजार खुलते ही लोअर सर्किट में चला गया। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें अपर सर्किट लगा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.