अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर घोटाले का आरोप, जानिए ग्रुप ने क्या कहा?

Updated on 31-10-2025 02:38 PM
नई दिल्ली: इन्वेस्टिगेटिव पोर्टल कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने गुरुवार को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर 41,921 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है। पोर्टल का दावा है कि 2006 से ग्रुप की कंपनियों से फंड की हेराफेरी की गई। वहीं, रिलायंस ग्रुप ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे शेयरों की कीमत गिराने के मकसद से की जा रही एक 'बदनाम करने वाली साजिश' बताया है।

कोबरापोस्ट ने दावा किया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस होम फाइनैंस जैसी लिस्टेड ग्रुप कंपनियों से बैंक लोन, IPO और बॉण्ड के जरिए जुटाए गए करीब 28,874 करोड़ रुपये निकालकर प्रमोटरों से जुड़ी कंपनियों में भेज दिए गए। पोर्टल ने आरोप लगाया कि सिंगापुर, मॉरीशस, साइप्रस, अमेरिका और ब्रिटेन में मौजूद विदेशी कंपनियों के जरिए 1.535 बिलियन डॉलर (करीब 13,047 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त रकम 'धोखाधड़ी से' भारत लाई गई।

रिलायंस ने क्या कहा

इसके जवाब में रिलायंस ग्रुप ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे एक पुराना, अजेंडे पर आधारित कॉरपोरेट हमला बताया है। ग्रुप ने कहा कि यह एक मरे हुए प्लैटफॉर्म की करतूत है, जिसे उन कंपनियों ने फिर से जिंदा किया है, जिनका मकसद ग्रुप की संपत्तियों को खरीदना है। कंपनी ने रिपोर्ट को ग्रुप की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और कंपनी से जुड़े लोगों को गुमराह करने का एक दुर्भावनापूर्ण अभियान बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.