अनिल कपूर के पिता बन गए थे भतीजे की वाइफ के सेक्रेटरी, तब राज कपूर के गराज में रहता था उनका परिवार

Updated on 01-04-2024 01:53 PM
आज के समय में अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार और सफल एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं, लेकिन एक समय था उन्हें लोग पहचानते नहीं थे। इंडस्ट्री में अपने लिए जगह और नाम बनाने में अभी उन्हें वक्त था। तब चाचा राज कपूर ने उनके परिवार की मदद की थी। बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली के तौर पर जाने जानेवाले कपूर फैमिली के सदस्य आज तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हालांकि, अनिल कपूर के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके पिता सुरिन्दर कपूर पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनकी फैमिली पहली बार मुंबई पहुंची तो उन्हें राज कपूर के गराज में रहना पड़ा था।

बताया जाता है कि इसके बाद पृथ्वीराज कपूर ने ही सुरिन्दर कपूर को मुंबई इन्वाइट किया था और फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने की सलाह दी थी। अनिल कपूल के पिता ने इंडस्ट्री में अपने ही भतीजे शम्मी कपूर की वाइफ गीता बाली के सेक्रेटरी के तौर पर काम करने लगे।

भाई के परिवार को गराज में ठहराए थे राज कपूर!

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि जब उनका परिवार मुंबई आया तो राज कपूर ने उन्हें अपने गराज में ठहराया था। इसके बाद वे लोग मुंबई के उपनगर में मिडल क्लास अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।


अनिल कपूर के पिता ने राजेश खन्ना के बदौलत बनाई इंडस्ट्री में पहचान

हालांकि, सुरिन्दर कपूर को इंडस्ट्री में पहचान मिली राजेश खन्ना की वजह से। उन्होंने अपने एक इटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना ने उनकी फिल्म 'शहजादा' में लीड रोल निभाया था और बिना फीस वगैरह पर चर्चा किए वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए थे और कहा था कि फिल्म बनने के बाद इसे सेटल करेंगे। इसी के साथ एस.के. इंटरनैशनल फिल्म्स कंपनी बनी। बतौर प्रड्यूसर यह उनकी पहली सक्सेसफुल थी।

अनिल कपूर के पास नहीं होते थे कैब के पैसे

बता दें कि अनिल कपूर के बारे में ये किस्सा खूब सुनने को मिला है कि जब वह सुनीता को डेट कर रहे थे और उनसे मिलने जाया करते थे तो उनके पास कैब के भी पैसे नहीं होते थे। जब अनिल कपूर सुनीता को डेट कर रहे थे तो उस समय वह स्ट्रगल कर रहे थे और तब सुनीता एक सफल मॉडल हुआ करती थीं।

अनिल और सुनीता की शादी के लिए परिवार नहीं था तैयार

सुनीता बड़ी और अच्छी फैमिली से थीं और अनिल स्ट्रगल कर रहे थे। इसलिए सुनीता के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। अनिल उनसे मिलने के लिए घंटों बस का सफर तय करके पहुंचते थे और कई बार सुनीता के कहने पर जब वो कैब से आते भी थे तो उसके पैसे वही दिया करती थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.