'सैयारा' के लिए अनीत पड्डा और अहान पांडे नहीं थे पहली पसंद, इस बॉलीवुड कपल को मिला था ऑफर, पर नहीं बनी बात

Updated on 29-07-2025 02:19 PM
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचा रही है। एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े जा रही है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इसने अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी रातोंरात स्टार बना दिया है। अब तो हर तरफ कृष और वाणी के ही चर्चे हैं। ये वो किरदार हैं, जो अहान और अनीत ने 'सैयारा' में निभाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा, दोनों ही 'सैयारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे? उनकी जगह बॉलीवुड के एक पॉपुलर कपल को अप्रोच किया गया था। फिर कैसे अहान और अनीत की 'सैयारा' में एंट्री हुई और वो कपल कौन था, यहां बता रहे हैं।

'स्कूवूप' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'सैयारा' के लिए मोहित सूरी और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के दिमाग में पहले बड़े स्टार्स के नाम थे। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी फिल्म में लेने का मन बनाया था। 'शेरशाह' में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ और कियारा 'सैयारा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को किया था अप्रोच, ऐसे तय हुई कास्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई और इसलिए 'सैयारा' की कास्टिंग को लेकर उनका प्लान बदल गया। मोहित सूरी ने बताया कि वह 'सैयारा' के लिए जाने-माने चेहरे कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे, पर आदित्य चोपड़ा ने उनसे फ्रेश और नए चेहरे लेने को कहा। वह बोले, 'आदित्य चोपड़ा ने कहा कि इस कहानी को नई एनर्जी की जरूरत है। नए कलाकारों को लेते हैं...ऐसे नए चेहरों को लेते हैं, जिन्हें दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। मैं इस फिल्म को पूरा सपोर्ट करूंगा।'

अहान पांडे और अनीत पड्डा छाए, 'सैयारा' ने की इतनी कमाई

तब अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' में एंट्री हुई और वो छा गए। दोनों ने ही इस फिल्म से डेब्यू किया और हर किसी को अपनी दमदार एक्टिंग से हैरान कर दिया। 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं और इसने विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' तक को पछाड़ दिया है। फिल्म ने अभी तक 256.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.