अंजलि अरोड़ा जल्द करने जा रही हैं शादी, कहा- मेरे सजना आ रहें हैं, शॉपिंग चालू कर दी है मैंने
Updated on
09-01-2025 02:54 PM
सोशल मीडिया सेंसेशन और 'लॉकअप गर्ल' से मशहूर अंजलि अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अपनी शादी को लेकर अंजलि ने खुद कन्फर्म किया है। अंजलि ने अपनी शादी के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है और उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।
अंजली अरोड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि अंजलि काफी समय से बिजनेसमैन आकाश सनसनवाल को डेट कर रही हैं। अंजलि का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पपाराजी को अपनी शादी के बारे में बताती दिख रही हैं।
अंजलि बोलीं- बहुत ही जल्द मेरी शादी हो रही है
अंजली अरोड़ा वीडियो में ढेर सारे शॉपिंग बैग के साथ इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'बहुत ही जल्द मेरी शादी हो रही है, शॉपिंग चालू कर दी है मैंने। आप सब भी मेरी शादी में इन्वाइटेड हो, मेरे सजना आ रहें हैं और बहुत जल्द शादी होगी हमारी।'
मुनव्वर फारूकी के साथ कथित रिश्ते को लेकर वो चर्चा में थीं
हालांकि, शादी कब है इस बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। अंजली अरोड़ा कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' का भी हिस्सा रह चुकीं हैं। इस दौरान मुनव्वर फारूकी के साथ कथित रिश्ते को लेकर वो चर्चा में जरूर रहीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद उनका सच सामने आ गया। अक्सर अंजलि आकाश के साथ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती हैं।
कथित एमएमएस वीडियो को लेकर थीं चर्चा में
बता दें कि जब अंजलि 'लॉकअप' में थीं तो एक कथित एमएमएस वीडियो काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, बाद में अंजलि ने बताया कि वो वीडियो किसी की शरारत है और उसमें नजर आ रही लड़की वो नहीं हैं।
एयरपोर्ट पर दिखी थीं बॉयफ्रेंड के साथ
हाल ही में अंजलि अपने बॉयफ्रेंड के साथ वकेशन पर नजर आई थीं और इस दौरान दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए थे। जब अंजलि पपाराजी के कामरों के सामने पोज़ दे रही थीं आकाश ने उनका पर्स संभाल रखा था। लोगों को उनकी यही बात काफी पसंद आई थी।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…