अंजू को पति ने नकारा, पीहर नहीं जाने की भी मिली चेतावनी, आखिर बच्चों को लेकर क्या है खास प्लान

Updated on 30-11-2023 01:09 PM
जयपुर : राजस्थान के अलवर की चर्चित अंजू एक बार फिर भारत लौटकर मीडिया में जमकर चर्चा में आ गई है। अंजू के वापस लौटने के बाद आईबी और पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस टीम ने अंजू से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए भारत वापस आई है। पूछताछ में अंजू ने फेसबुक दोस्त पाकिस्तान के नसरुल्लाह से धर्म बदलकर शादी रचाने की बात स्वीकार की है। ऐसे में अब एक बार फिर अंजू को लेकर जमकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। इधर अंजू के भारत लौटने के बाद उसके पूर्व पति अरविंद की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई है। वहीं अंजू के भारत लौटने के बाद अब उसके भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

अंजू की बात सुनकर भड़क गया पूर्व पति अरविंद

बता दें कि अंजू बीते महीनों घूमने का बहाना बनाकर चोरी छुपे पाकिस्तान पहुंच गई थी। जहां उसने अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह के साथ निकाह किया। इस घटना के बाद अंजू का पूर्व पति अरविंद काफी नाराज है। इधर जब अरविंद को अंजू को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो, वह अंजू का नाम सुनते ही भड़क गया। उसने दो टूक कहा कि 'मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता। मुझे क्या मालूम वह भारत आई है या नहीं। मुझे उससे कोई मतलब नहीं। अंजू अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पूर्व पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। इधर, अंजू के जाने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अरविंद कर रहा है। उसने इस दौरान मीडिया में बयान दिए थे। जिसमें कहा कि वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश अपने दम पर करेगा और उसके बच्चे अंजू की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।

तो फिर कहां जाएगी अंजू ?

अंजू भारत तो लौट आई है, लेकिन अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि भारत आने के बाद आखिर अंजू किसके पास जाएगी और कहां रहेगी? अंजू का पूर्व पति अरविंद पहले से ही भड़का हुआ है। ऐसे में अरविंद अंजू को साथ नहीं रखेगा। उधर, अब यही कयास है कि अंजू अपने पिता की घर जा सकती है। लेकिन खबर आई है कि अंजू के पीहर में पड़ोसी लोगों ने अंजू के आने पर विरोध जता दिया है। इस दौरान मीडिया में पड़ोसी लोगों ने कहा कि 'हमें आज जानकारी हुई है कि अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है। अगर यह लोग अपनी लड़की (अंजू) को यहां बुलाएंगे तो, हम गांव नहीं आने देंगे। ऐसे में आखिर अब अंजू का ठिकाना कहां होगा? अंजू कहां रहेगी? यह सवाल लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं?

अंजू भारत और पाकिस्तान में अलग-अलग बयान दे रही

भारत लौटने से पहले अंजू ने पाकिस्तान के मीडिया में यह बयान दिया कि 'आज मेरा पाकिस्तान में आखिरी दिन है। अब तक मेरा सफर अच्छा रहा। यहां लोगों ने अच्छे से ट्रीट किया। उधर, भारत लौटने के बाद अंजू ने कहा कि वह भारत लौटकर खुश है। लेकिन अंजू ने एजेंसी से पूछताछ के दौरान कहा कि वह अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर जाने की कोशिश करेगी। अंजू दोनों जगह अलग-अलग बयान दे रही है। जो विरोधाभास है।

अभी तय नहीं किया, भारत रहेगी या नहीं

अंजू ने एक निजी TV न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि अभी उसने डिसाइड नहीं किया है कि वह भारत रहेगी या वापस लौटेगी। उसने कहा कि पाकिस्तान में लोगों ने मुझे बड़ा प्यार दिया है। मेरी जमकर खातिरदारी की है। उसने कहा कि उसे बच्चों की याद आती थी और वह लगातार फोन पर उनसे बातचीत करती थी। इस दौरान अंजू ने दावा किया है कि उनके पति नाराज नहीं है।

नसरुल्ला ने कहा अंजू जैसा चाहेगी, वैसा करेगी

इधर, अंजू के पति नसरुल्लाह ने पाकिस्तान में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अंजू अपने बच्चों के खातिर भारत गई है। उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है। उसने कहा कि वह भारत जाकर सारे सवालों के जवाब देगी। नसरुल्लाह ने यह भी कहा कि बच्चें पाकिस्तान आना चाहे तो, वह उनको लेकर आएगी। अगर बच्चे भारत में ही रहना चाहते हैं तो, वह उन्हें फोर्स नहीं करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.