अंकिता लोखंडे को मिला करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' का ऑफर? यहां जानिए क्या है सच

Updated on 02-05-2024 02:16 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस सीजन 17' की कंटेस्टेंट रहीं अंकिता लोखंडे अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी पर्सनल लाइफ तो कई बार अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कारण। इस बार उनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अंकिता को करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं।
 
अंदरूनी सूत्र ने बताया कि Ankita Lokhande को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' का ऑफर मिला। SOTY3 फिल्म नहीं, बल्कि वेब सीरीज होगी। हालांकि, 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के अवसर को ठुकरा दिया। इसका कारण सिर्फ उन्हें ही पता है।

अंकिता ने ठुकरा दिया ऑफर

सूत्र ने कहा, 'हां, अंकिता को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए संपर्क किया गया था। मैं उनके किरदार के बारे में नहीं जानता, जो उन्हें ऑफर हुआ, लेकिन उनसे ये जरूर पूछा गया कि क्या वो SOTY3 फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया। इसके पीछे के कारण कोई नहीं जानता।

12 साल पहले आई थी पहली फिल्म
पहली Student Of The Year फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इससे आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने डेब्यू किया था। इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'SOTY2' 2019 में आई, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आए।

फिल्म नहीं, सीरीज होगी SOTY3
इस बार फिल्म नहीं, बल्कि एक सीरीज होगी। इसी साल अप्रैल महीने में करण जौहर ने चंडीगढ़ में हुए Cinevesture International Film Festival में खुलासा किया था कि इस शो के डायरेक्शन की कमान रीमा माया के हाथों में होगी। ये सीरीज पूरी तरह से उनकी होगी। कुछ रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि KJo इससे संजय कपूर-महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और सैफ अली खान-अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

अंकिता लोखंडे की बात करें तो उन्हें हाल ही में Swatantra Veer Savarkar में देखा गया था, जिसमें रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आए। ये पिल्म 22 मार्च को रिलीज हुई थी। इसके अलावा अंकिता म्यूजिक वीडियो 'ला पिला दे शराब' में पति विक्की जैन संग नजर आईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.