इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया; 3 जनवरी को आखिरी मुकाबला

Updated on 23-12-2023 01:52 PM

साउथ अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान डीन एल्गर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। एल्गर भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलकर करियर का अंत करेंगे।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा, यही एल्गर के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच रहेगा।

केपटाउन में ही बनाया था पहला रन
36 साल के एल्गर ने अपना रिटायरमेंट अनाउंस करते हुए कहा, 'हर अच्छी चीज का अंत होता है और भारत के खिलाफ होम सीरीज मेरी आखिरी सीरीज रहेगी। मैंने क्रिकेट के सुंदर खेल से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। केपटाउन टेस्ट मेरे करियर का आखिरी मुकाबला रहेगा। इसी मैदान पर मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट रन बनाया और उम्मीद है कि यहीं आखिरी रन भी बनाऊंगा।'

'क्रिकेट खेलना हमेशा ही मेरा सपना था लेकिन देश के लिए खेलना मेरे लिए अल्टीमेट गोल की तरह रहा। 12 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बारे में मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था। मैं इस सफर का शुक्रगुजार हूं।'

2012 में शुरू किया करियर
एल्गर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे और दोनों ही पारियों में जीरो पर आउट हो गए। उन्होंने केबेरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की नॉटआउट पारी खेली और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। एल्गर के नाम भारत के विशाखापट्टनम और श्रीलंका के गॉल में टेस्ट सेंचुरी भी हैं।

17 टेस्ट में कप्तानी की
वह 2021 से 2022 तक साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान भी रहे। उन्होंने 17 मैचों में कप्तानी की, तब टीम ने वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ और घर में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती। उनकी कप्तानी में टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी। जिस कारण टेम्बा बावुमा को नया टेस्ट कप्तान बना दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.