प्रोफेसर पर हमला करने वाले आरोपी पर 10-10 हजार इनाम की घोषणा

Updated on 07-09-2024 12:22 PM

भिलाई । खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपियों पर दुर्ग पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें 19 जुलाई 2024 को ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और गाली गलौज शुरू कर दी।


इसके बाद लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटाई कर दी। इस घटना से प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गया। सहायक प्रोफेसर का फिलहाल दिल्ली में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में शिकातय के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कियापुलिस सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। वहीं घटना के मुख्य आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हो गए।


पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों ने बताया था कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है।

घटना के बाद प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हैं। इन तीनों फरार आरोपियों का पोस्टर पुलिस द्वारा थाना परिसर में लगाया गया है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार का पता बताने वालें को 10-10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। पता बताने वालों का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.