200 सीटों पर दावेदारी का ऐलान, मायावती की पार्टी ने कैसे बढ़ा दी सीएम गहलोत की टेंशन

Updated on 24-06-2023 08:52 PM
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) को लेकर भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं। बावजूद इसके सियासी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास तौर से मायावती की पार्टी बीएसपी ने ऐसा ऐलान किया जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की टेंशन बढ़ा सकता है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उनका मुख्य फोकस नौ जिलों की 60 सीटों पर होगा। पार्टी इस पर खास ध्यान केंद्रित करेगी।


बीएसपी ने इसलिए किया दावेदारी का ऐलान

भगवान सिंह बाबा ने कहा कि बीएसपी का लक्ष्य 'किसी भी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करने देना' है। इस तरह राज्य में 'पॉवर बैलेंस' को सुनिश्चित करना है। बाबा ने टीओआई को बताया कि राजस्थान में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में पार्टी आलाकमान की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। हम बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आदेश के अनुसार काम करेंगे। अभी हम सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

मायावती बढ़ाएंगी कांग्रेस की टेंशन

दरअसल, सीएम गहलोत ने बीएसपी को जोर का झटका देते हुए, पार्टी सभी छह विधायकों का कांग्रेस में विलय करा लिया था। बीएसपी के ये विधायक सितंबर 2019 में सत्तारूढ़ कांग्रेस में चले गए थे। ऐसे में राजस्थान बीएसपी ने इस बार खास तैयारी की है। पार्टी सुप्रीमो भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, चूरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़ और गंगानगर सहित नौ जिलों की 60 सीटों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इन जिलों में सीटें जीती हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हम इन जिलों पर विशेष फोकस करेंगे।

'BSP चली गांव के ओर' अभियान पर फोकस

प्रदेश बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि हमारी तैयारी जारी है और हमारा लक्ष्य इतनी सीटें जीतने का है कि कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर सके। ऐसा करके हम राज्य में शक्ति संतुलन सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी प्रदेश के गांवों पर फोकस कर रही। पार्टी 'BSP चली गांव के ओर' अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ और जूनियर कार्यकर्ता लोगों को बसपा की विचारधारा के बारे में जागरूक करने में जुटे हैं। वो राज्य भर में कैडर को मजबूत करने के लिए गांवों और बूथों का दौरा कर रहे हैं।

जुलाई में कार्यकर्ता सम्मेलन, आकाश आनंद होंगे शामिल

मायावती के भतीजे और बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद जुलाई में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आकाश आनंद को राजस्थान सहित सभी चुनाव वाले राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इन सम्मेलनों के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.