बड़े पैमाने पर AI अपनाने का ऐलान, बिजनस का तरीका बदलेगी SAP

Updated on 02-11-2023 03:31 PM
बेंगलुरु: कंपनियों को बिजनस का डिजिटल ढांचा देने वाली कंपनी SAP ने बड़े पैमाने पर जेनरेटिव एआई अपनाने का ऐलान किया है, इसके तहत वह कंपनियों के डेटा को एआई के साथ जोड़कर कारोबार के बेहतर तरीके लाने पर जोर दे रही है। इसे जेनरेटिव एआई एप्लिकेशन डिवेलपमेंट और वेक्टर डेटाबेस क्षमताओं के तौर पर लाया जा रहा है। जेनरेटिव एआई यानी डेटा के बूते खुद की समझ से जवाब देने वाली मशीनी समझ। बेंगलुरू में आयोजित इंटरनैशनल स्तर की इवेंट SAP TechEd 2023 में ये जानकारी दी गई।

SAP बिल्ड कोड सॉल्यूशन के साथ AI बेस्ड Joule (जूल) से कारोबार के डेटा मॉडल, एप्लिकेशन लॉजिक और टेस्ट स्क्रिप्ट क्रिएशन जैसे काम और बेहतर होंगे। कंपनी के चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर जुर्गेन मुलर ने बताया कि आज की डायनामिक टेक्नॉलजी के दौर में हर डिवेलपर को AI डिवेलपर होना होगा, हम ऐसे सॉल्यूशन लाए हैं जो यह काम बेहद आसान कर देंगे।

समझें आसान भाषा में

ये सब बातें बहुत जटिल लग रही हों तो इन्हें आसान भाषा से समझाते हैं। SAP इंडिया के प्रवक्ता मनीष प्रसाद बताते हैं कि किस तरह ये कारोबार को बदलेगा। मानिए कि कोई मॉल है और वह जानना चाहता है कि फुटफॉल कितना है और लोग जो आ रहे हैं वे किस प्रॉडक्ट के बारे में पूछ रहे हैं। ये सारा डेटा कंपनी के ईआरपी (Enterprise Resource Planning) पर होता है लेकिन चुनौती यह है कि इस डेटा का आकलन करना हो, एल्गोरिद्म बनाने हैं तो इसमें काफी वक्त निकल जाएगा। सोचिए कि आपके पास एक टूल है जिससे आप आम भाषा में पूछें कि कितने ग्राहक इस तारीख से इसके बीच आए थे जिन्होंने नीले रंग के सूट के बारे में पूछा, और इसका जवाब पूरे चार्ट्स के साथ आ जाए। सोचिए कि इस तरह के सवालों के जवाब तुरंत मिल जाएं तो कितना बड़ा इम्पैक्ट होगा बिजनस में।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.