विद्युत सब स्टेशन और रहवासियों को स्थाई पट्टे देने की घोषणा

Updated on 18-02-2023 05:23 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में विकास यात्रा वार्ड 59 में पहुँची। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने रहवासियों को विकास की कई सौगातें दी। उन्होंने वार्ड में करोड़ों की लागत से सीसी सड़क, पक्की नालियों एवं सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। श्री सारंग ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। मंत्री श्री सारंग पैदल चल कर अन्ना नगर की सकरी गलियों में पहुँचे और रहवासियों की समस्याएँ सुन कर तत्काल उनका निराकरण भी किया।

विद्युत सब स्टेशन, रहवासियों को मिलेंगे स्थाई पट्टे

मंत्री श्री सारंग ने अन्ना नगर बौद्ध विहार में यात्रा के दौरान क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन लगवाने की घोषणा की। श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्रवासियों की बिजली की समस्या को दूर करने के लिये अन्ना नगर में सब-स्टेशन की स्थापना की जायेगी। साथ ही सभी के घरों में बिजली कनेशन भी लगाये जायेंगे। श्री सारंग ने अन्ना नगर, बौद्ध विहार, पुराना नगर और सुदामा नगर की झुग्गी बस्तियों में निवासरत नागरिकों को स्थाई रहवासी पट्टे दिये जाने की घोषणा भी की।

अन्ना नगर में लगेगा 3 दिवसीय विशेष शिविर

मंत्री श्री सारंग ने अन्ना नगर में पदयात्रा कर जनता से संवाद भी किया। इस दौरान कई रहवासियों ने गरीबी रेखा राशन कार्ड, संबल कार्ड, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित समस्याएँ मंत्री श्री सारंग के समक्ष रखी। मंत्री श्री सारंग ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अन्ना नगर में तीन दिवसीय शिविर लगाने के निर्देश दिये। इस विशेष शिविर में क्षेत्र के नागरिक बीपीएल राशन कार्ड एवं पेंशन के लिये आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे।

मंत्री श्री सारंग ने विकास यात्रा के दौरान अन्ना नगर रहवासी श्रीमती जुबेदा बी, श्री चैला मुत्तु और श्री मुरू बाई को वृद्धावस्था पेंशन महज 15 मिनट में स्वीकृत करवाई। अब तीनों महिला हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। हितग्राहियों ने श्री सारंग का साधुवाद किया।

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 59 अन्ना नगर में करोड़ों की लागत से सीसी सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण, बौद्ध विहार, शिव मंदिर, मद्रासी मंदिर, ओम शक्ति मंदिर जयनगर के जीर्णोद्धार का भूमि-पूजन किया। रहवासियों की मांग पर मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र में नाले-नालियों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट लगवाने की घोषणा भी की। मंत्री श्री सारंग ने राष्ट्रीय परिवार सहायता, मुख्यमंत्री संबल 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। अन्ना नगर निवासी श्रीमती काशी बाई विटोरे और श्री राम चंदर को मुख्यमंत्री संबल योजना 2.0 में 2-2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि के चेक दिये। अन्ना नगर बी सेक्टर निवासी श्रीमती निर्मला, श्रीमती रंजनी, श्रीमती जय चित्रा, श्रीमती शानू, श्रीमती ललिता मालवीय, श्रीमती कल्पना यादव को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि का प्रमाण-पत्र दिए। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं एवं नागरिकों को सम्मानित भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.