भाजपा के दो दर्जन प्रत्याशियों का ऐलान जल्द

Updated on 04-09-2023 03:12 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और सूची लाने की तैयारी तेज कर दी है।

मंगलवार काे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इस बैठक के बाद एक-दो दिनों में दूसरी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार की सूची में दो दर्जन प्रत्याशियों का ऐलान संभव है। इसी के साथ भाजपा की ज्यादातर प्रत्याशियों का ऐलान इसी माह करने की भी तैयारी है।

प्रत्याशियों को लेकर मंथन हो गया है और सभी विधानसभाओं के दावेदारों के नामों का पैनल भी राष्ट्रीय संगठन को दे दिया गया है। अब फैसला दिल्ली से होना है।

भाजपा ने कांग्रेस की पहली सूची जारी होने से पहले ही अपनी दूसरी सूची जारी करने की तैयारी की है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के तीन माह पहले ही 21 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित करके सबको चौंका दिया है। इन 21 सीटों में से 19 सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा दो बार या इससे ज्यादा बार नहीं जीत सकी है। इसी के साथ मरवाही और खरसिया की सीट ऐसी है, जहां पर भाजपा को कभी जीत नहीं मिली है।

इसी के साथ सीतापुर, कोंटा, कोटा और पाली तानाखार की सीटें भी ऐसी हैं, जहां पर भाजपा का जीत का खाता नहीं खुला है। इन चार सीटों के साथ करीब और डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान जल्द हाेगा। कांग्रेस अपनी पहली सूची का सितंबर में ऐलान करने वाली है। इसके पहले भाजपा अपनी दूसरी सूची लाने की तैयारी में है।

सर्वे और पर्यवेक्षक भेजकर जुटाई जानकारी
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा की पूरी जानकारी जुटाने का काम किया है। इसके लिए जहां राष्ट्रीय संगठन ने अपने स्तर पर दो सर्वे करवाएं, वहीं अमित शाह की टीम ने अलग से सर्वे किया। इसी के साथ आईबी की टीम ने भी एक सर्वे किया। इसके अलावा प्रदेश संगठन का भी एक सर्वे हुआ है। सारे सर्वे के बाद 21 विधानसभाओं को छोड़कर बाकी में पर्यवेक्षक भी भेजे गए और उनकी रिपोर्ट भी ली गई है। इसी आधार पर ही अब फैसला किया जाएगा।

प्रदेश में लगातार बैठकें
प्रत्याशियों और चुनावी तैयारी को लेकर प्रदेश में लगातार बैठकें हो रही हैं। दाे दिन पहले ही यहां से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैठकें लेकर वापस लौटे हैं। इसके बाद एत दिन पहले मनसुख मंडाविया वापस रायपुर लौटे और ठाकरे परिसर में प्रदेश के सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और अन्य महामंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक प्रत्याशियों के चयन को लेकर ही की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.