अन्नू कपूर ने कंगना रनौत से माफी तो मांगी, पर अब कहा- आदरणीय बहन, मैं आपको नहीं जानता, मैं मामूली सा इंसान हूं!

Updated on 24-06-2024 02:31 PM
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक 'हमारे बाहर' एक्टर अन्नू कपूर ने अब साफ-साफ कह दिया है कि वह कंगना रनौत को बिल्कुल नहीं जानते हैं कि वो हैं कौन। अपनी फिल्म 'हमारे बाहर' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत के लिए उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। दरअसल अन्नू कपूर ने लेटेस्ट रिलीज अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना से जुड़े थप्पड़ कांड पर जवाब दिया था। हालांकि, कंगना भी कहां चुप बैठने वालों में से हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अन्नु कपूर की इन बातों का जवाब दिया।

अन्नू कपूर ने अब कंगना को लेकर कही बातों पर अपनी सफाई दी है और ट्विटर यानी X पर अपनी बात रखी है। अन्नू ने ट्विटर पर लिखा है- किसी इंसान को नहीं जानना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने एक्स पर कंगना को लेकर सीधे-सीधे शब्दों में कहा है।

'प्रिय बहन कंगना, मीडिया में पूछे गए सवालों के जवाब से कुछ अर्थ के अनर्थ निकलते दिख रहे हैं तो सोचा कि कुछ तथ्य उजागर कर दूं।
1. मेरे लिए प्रत्येक स्त्री आदरणीय और श्रद्धेय है। इसलिए मैं कभी भी किसी भी नारी का निरादर नहीं कर सकता।
2. मैं फिल्में, टीवी, OTT, न्यूज चैनल या समाचार पत्र नहीं पढ़ता इसलिए आप चाहें तो मुझे मूर्ख बुला सकती हैं। मूर्ख होना अपराध नहीं है।
3. किसी भी देश की व्यवस्था या कानून तथा कायदों को न जानकर गलती कर देना अपराध और दंड के अन्तर्गत आ सकता है परंतु इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष या स्थान या वस्तु को ना जानना गलती या अपराध नहीं होता।
4. इसलिए आदरणीय बहन मैं आपको नहीं जानता, अत: इस बात को आप स्त्री गरिमा निरादर की कोटि में नहीं सम्मिलित करेंगी।
5. मीडिया जब प्रश्न पूछो तो समझिए उसको मसाला चाहिए करेंट अफेयर्स का जो उनको मेरी बेबाकी से मिल गया। मेरा राजनीति और धर्म से कोई रिश्ता-नाता नहीं है और क्योंकि धर्म से कोई लेना देना नहीं है इसलिए अधर्म से भी कोई रिश्ता नहीं।
6. मैं बहुत छोटा और मामूली सा इंसान हूं। मुझ में कोई विशेषता नहीं है। मैंने कोई गलत या अपमानजनक शब्द ना तो सोचे और ना ही कहे। मैंने जो कहा मैं उसके लिए जिम्मेदार हूं, ना कि उसके लिए जो लोगों ने समझा।
7.लेकिन फिर भी अगर आप मेरी किसी बात से खफा हो गई हों तो बराए मेहरबानी करके मुझे माफ कर दें।
आप अपने ध्येय में सफलत प्राप्त करें ऐसी ही मंगलकामना है। हम सबके दिल में अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुकता जागे ऐसी ही शुभकामनाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.