छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा आयोजित

Updated on 25-08-2023 04:12 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर की वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया।

सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने अध्यक्षता हेतु वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह का नाम प्रस्तावित किया एवं संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल ने समर्थन किया।  

चंद्रेश शाह ने सदस्यों की उपस्थिति कम होने के कारण कोरम के अभाव में सामान्य सभा की कार्यवाही को आधा घंटा स्थगित किया। पुनः परिषद के अध्यक्ष एवँ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व  महासचिव मोहन चोपड़ा के साथ समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अतिथियों के स्वागत हेतु सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह ने बृजमोहन अग्रवाल का, महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी ने मोहन चोपड़ा का पुष्प गुच्छ एवं शाल फल देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त पुष्प गुच्छ देकर बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान करने वालों में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव बिलासपुर , डॉ कमल वर्मा , बाल अधिकार आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे , शेखर चंदेल जांजगीर , गुरमीत धनई दुर्ग एवँ विश्वनाथ पाणिग्रही बागबाहरा रहे ।

मंच का संचालन करते हुए संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने परिषद के गठन से अब तक कि गतिविधियों, परिषद द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों,  "वीरता पुरस्कार एवँ वर्षिक स्मारिका" पत्रिका पर प्रकाश डाला और  समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पत्रिका के मुख्य पृष्ठ का विमोचन किया गया।   

डॉ अशोक त्रिपाठी ने महासचिव का प्रतिवेदन का पठन करते हुए पूरे वर्ष भर के कार्यों का लेखा जोखा का विस्तार से वर्णन किया एवँ कोषाध्यक्ष जे. पी. साबू जी ने ऑडिट रिपोर्ट एवँ आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश  किये। आमसभा में अनेक जिलों से  सदस्य उपस्थित हुए एवँ परिषद की गतिविधियों को जानने के साथ  आगामी कार्य योजना हेतु अपना महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये।

परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम उपाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करने के उपरांत सुझाव दिया कि परिषद के चुनाव की प्रक्रिया को 6 माह के लिए  बढ़ाने के  सुझाव को स्वीकार करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने  परिषद के चुनाव प्रक्रिया को 6 माह बढ़ाते हुए परिषद के आगामी चुनाव होने तक वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय किया।

इस निर्णय को आमसभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया इसके साथ ही पूर्व में आयोजित आमसभा का पालन प्रतिवेदन, कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय, वित्तीय वर्ष 2022-23 के आडिट प्रतिवेदन एवँ वित्तीय वर्ष 2023-24  बजट  , परिषद के रूल्स एवँ रेगुलेशन में संशोधन को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

आमसभा को बृजमोहन अग्रवाल , मोहन चोपड़ा , चंद्रेश शाह ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से  संयुक्त सचिव इंदिरा जैन , कार्यकारिणी सदस्य  एस.सी.धीर , संजीव बसन्त हुद्दार , सुनीता चंसोरिया , कृष्ण कुमार निगम , बिमल घोषाल , अरविन्द ओझा, सुभाष बुंदेला , सुरेन्द्र साहू सरगुजा, राकेश ठाकुर राजनादगांव, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य ममता राय, शैलेश श्रीवास्तव , अपर्णा संचेती के अतिरिक्त बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए । यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.