करोड़ों की धोखाधड़ी का एक और आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार...

Updated on 20-04-2023 09:50 PM

रायपुर । छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाते से फर्जी चेक के माध्यम से करीब 16 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 10वें आरोपी को कर्णाटक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इसरार सलीम मूलतः जिला बैंगलोर कर्नाटक का निवासी है। आरोपी को कर्नाटक बैंगलोर से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। इस प्रकरण में अब तक नगदी रकम 2 करोड़ 34 लाख रूपये जब्त किया गया है, वहीं अलग-अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रूपये को भी होल्ड कराया गया है। इस प्रकार कुल 3 करोड़ 52 लाख रूपये को जब्त व होल्ड कराया गया है। मामला थाना मुजगहन क्षेत्र का है।

दरअसल एक्सिस बैंक रायपुर के कलस्टर हेड बी आनंद ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा एवं चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराई और उन्हीं चेक बुक के माध्यम से अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित की। इस प्रकार आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के ईरादे से स्वयं के लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से छल कर कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655/- रूपये की धोखाधड़ी की। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में 5 आरोपियों को रायपुर-दुर्ग, 2 आरोपियों को हैदराबाद, 1 आरोपी को बैंगलोर तथा 1 आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी कर्नाटक निवासी इसरार सलीम के जम्मू एवं कश्मीर के खाते में 1,98,38,998/- रूपये प्राप्त कर अपनी पत्नी, भाई तथा अन्य परिचितों के खाते में ट्रांसफर करने के साथ स्वयं पर खर्चा करना बताया गया। जिस पर आरोपी इसरार सलीम को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।


प्रकरण में अब तक नगदी रकम 2 करोड़ 34 लाख रूपये जप्त करने के साथ ही अलग-अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रूपये को होल्ड कराया गया है। इस प्रकार कुल 3 करोड़ 52 लाख रूपये जब्त व होल्ड कराया गया है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर कई राज्यों में रवाना किया गया है। आरोपियों द्वारा बैंक को जो आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है उस दिशा में रकम बरामद करने एवं प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी
इसरार सलीम पिता अब्दुल उम्र 40 साल निवासी म0न0 510 दिव्या निलाया कलम्मा स्ट्रीट आई.टी.सी. मेन रोड आर.एस. पलया कमान हल्ली बैंगलोर थाना बनासबाड़ी उत्तर बैंगलोर।
 
कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, आर. तुकेश निषाद, थाना मुजगहन से उपनिरीक्षक सुन्दर लाल गोरले तथा थाना टिकरापारा से उपनिरीक्षक भीखम प्रसाद टण्डन एवं आर. सुरशे कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.