बिक गया अमेरिका का एक और दिवालिया बैंक, 189 बैंकों पर मंडरा रहा है खतरा, क्या होगा लोगों के पैसों का?

Updated on 27-03-2023 07:37 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में बैंकिंग संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी बैंक ताश के पत्तों की तहत बिखर रहे हैं। अब तक तीन बैंकों की हालात खस्ताहाल हो चुकी है। जबकि 189 बैंकों पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका की सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) , सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) , फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) दिवालिया हो चुकी है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर इन बैंकों के संकट को और बढ़ा दिया है। अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बाद अब उसे खरीदार मिल गया है। फर्स्ट सिटीजन्स बैंक (First Citizen Bank) सिलिकॉन वैली को खरीदने जा रहा है। 119 अरब डॉलर में ये डील हो रही है। इस डील में फर्स्ट सिटीजन्स बैंक SVB के डिपॉजिट्स और लोन को भी खरीद रहा है।

बिक गया अमेरिका का एक और बैंक

अमेरिका का एक और बड़ा बैंक फिर से बिक गया है। अमेरिका के सिलकॉन वैली बैंक को खरीदार मिल गया है। 119 अरब डॉलर में फर्स्ट सिटीजन्स बैंक ने इसे खरीदने का फैसला किया है। इस डील के बाद सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रांच फर्स्ट सिटीजन्स बैंक के नाम से खुलेंगे। सिलिकॉन वैली बैंक के बिकने से खरीदारों ने राहत की सांस ली है। बैंक को अब आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलेगी। वित्तीय संकट से घिर इस बैंक को फर्स्ट सिटीजन्स बैंक ने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन से खरीद लिया है।

सिलिकॉन वैली बैंक बिका, ग्राहकों को राहत

सिलिकॉन वैली बैंक का कुल ऐसेट्स 10 मार्च को 167 अरब डॉलर और कुल डिपॉजिट 119 अरब डॉलर के था। बैंक के डूबने से फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन को 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक का। ये बैंक टेक कंपनियों और स्टार्टअप की फेवरेट बैंक है। बैंक के पास कई क्रिप्टोकरेंसी फर्म्स का डिपॉजिट था। साल 1983 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरा में इस बैंक की शुरुआत की गई थी। स्टार्टअप कंपनियों की पहली पसंद बंद हुए इस बैंक की हालात पिछले कुछ दिनों से खराब होती चली गई। अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी SVB फाइनेंशियल ग्रुप के शेयरों में 70 फीसदी तक की गिरावट आ गई। बैंक के बिकने के खाताधारकों को राहत मिली है। अब उन्हें उम्मीद मिल गई है कि बैंक में जमा उनका पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा। सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने पर बैंक खाताधारकों पर संकट मंडराने लगा था। अब ये मुश्किल खत्म होती दिख रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.