गौतम अडानी की झोली में गिरने वाली एक और कंपनी, शेयर बन सकते हैं रॉकेट
Updated on
23-10-2023 02:57 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की झोली में एक और पावर कंपनी आने वाली है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर दिवालिया हो चुकी पावर कंपनी कोस्टल पावर (Coastal Energen) की खरीदने के बेहद करीब पहुंच गई है। यह डील 3,440 करोड़ रुपये में हो सकती है। अडानी पावर ने इसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों के मुताबिक रेस में शामिल एक और कंपनी जिंदल पावर मैदान से हट गई है। इससे अडानी पावर का रास्ता साफ हो गया है। अडानी पावर ने डिकी ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के साथ मिलकर कोस्टल एनरजन के लिए बोली लगाई है।
रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को तीन बोलियां मिली थीं। इनमें शेरिषा टेक्नोलॉजीज, नवीन जिंदल प्रमोटेड जिंदल पावर और डिकी ऑल्टरनेटिव की बोली शामिल थी। अडानी पावर ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा नहीं किया था, इसलिए उसने डिकी के साथ मिलकर जॉइंट रिजॉल्यूशन प्लान ऑफर किया था। इसके बाद लेंडर्स ने प्राइस डिस्कवरी के लिए चैलेंज मैकेनिज्म ऑक्शन आयोजित किया था। पीडब्ल्यूसी के समर्थन वाले रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राधाकृष्णन धर्मराजन ने बोलीकर्तओं को 2,809.12 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर नीलामी हिस्सा लेने को कहा था।
अडानी के लिए फायदे का सौदा
दो दिन तक चली बोली में अडानी पावर ने 19वें राउंड 3,440 करोड़ रुपये की बोली लगाई। जिंदल पावर ने इस पर काउंडर बिड नहीं किया। शेरिषा टेक्नोलॉजीज ने बिडिंग प्रोसेस में हिस्सा नहीं लिया। कोस्टल एनरजन को पास तमिलनाडु में 600 मेगावाट की दो ऑपरेशनल यूनिट्स हैं। आरपी ने कंपनी के कर्मचारियों, ट्रेड क्रेडिटर्स और लेंडर्स के 12,247 करोड़ रुपये के दावों को स्वीकार किया है। अहमद बहूरी प्रमोटेड यह कंपनी आयातित कोल पर ऑपरेट करने के लिए डिजाइन की गई है। सूत्रों का कहना है कि अडानी के बिजनस के अनूकूल है जो विदेशी कोयले पर ऑपरेट करती है। अडानी पावर का शेयर पिछले सत्र में 1.83 परसेंट गिरावट के साथ 338.10 रुपये पर बंद हुआ था।