गौतम अडानी पर एक और आफत, 10 में से नौ कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Updated on 09-02-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आज एक बार फिर गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 15 फीसदी तक गिरावट आ गई। इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI का कहना है कि वह अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के फ्री फ्लोट स्टेटस (ree float status) की समीक्षा करेगा। हाल में आई अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg Research की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है। लेकिन इस रिपोर्ट के कारण ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर गिर गया था।। MSCI का कहना है कि कुछ मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने अडानी ग्रुप के शेयरों को कुछ इंडेक्सेज में शामिल किए जाने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं।
आज बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। अडानी एंटप्राइजेज का शेयर बीएसई (BSE) पर एक समय 15 फीसदी तक गिर गया था। यह स्टॉक फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट का हिस्सा है। इसमें कोई सर्किट लिमिट नहीं है। इसी तरह अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) में नौ फीसदी, अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने पांच फीसदी को लोअर सर्किट छू लिया। दूसरी ओर अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 5.4 फीसदी, एसीसी (ACC) में चार फीसदी और एनडीटीवी (NDTV) में तीन फीसदी गिरावट आई। अडानी ग्रुप की केवल एक कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में तेजी आई है। इसमें शुरुआती ट्रेडिंग में ही अपर सर्किट छू लिया।

क्या है नियम


MSCI का कहना है कि किसी भी सिक्योरिटी का फ्री फ्लोट वह हिस्सा होता है जो इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के लिए खरीद फरोख्त के लिए उपलब्ध होता है। किसी भी लिस्टेड कंपनी के लिए यह सुनिश्चित करना होता है कि उसकी कम से कम 25 फीसदी शेयरहोल्डिंग पब्लिक के पास होनी चाहिए। जो शेयर नॉन प्रमोटर्स के पास होते हैं उन्हें पब्लिक शेयरहोल्डिंग कहते हैं। इनमें रिटेल इनवेस्टर्स, म्यूचुअल फंड्स, फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स और इंश्योरेंस कंपनियां शामिल होती हैं। कंपनी बनाने या चलाने वाले लोगों के पास जो शेयर होते हैं, उन्हें प्रमोटर शेयरहोल्डिंग कहा जाता है।
अडानी ग्रुप की आठ कंपनियां MSCI इंडेक्स में शामिल हैं। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पावर, अंबूजा और एसीसी MSCI India इंडेक्स का हिस्सा हैं। MSCI ने कहा कि उसके कई मार्केट पार्टिसिपेंट्स की ओर से फीडबैक मिला है। उन्होंने MSCI Global Investable Market Indexes (GIMI) में शामिल अडानी ग्रुप के शेयरों के फ्री फ्लोट स्टेटस पर सवाल उठाए हैं। यही वजह है कि इंडेक्स प्रोवाइडर ने अब इसकी समीक्षा करने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.