पाकिस्तान की एक और बेइज्जती, भारत से हारने वाले मैच में गलत झंडा दिखाया गया, FIH से क्या भूल हुई?
Updated on
24-06-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पाकिस्तान का गलत झंडा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इसका फोटो काफी तेज से वायरल हो रहा है। लंदन में हुए इस मुकाबले में 7 गोल लगे और भारत ने अंत में जीत हासिल की।
पाकिस्तानी झंडे से सफेद पट्टी गायब
पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज गहरे हरे रंग का है। इसके साथ ही इसमें एक एक खड़ी सफेद पट्टी है। यह झंडे के बाईं ओर रहती है। शेष गहरे हरे हिस्से के बीच में एक सफेद अर्धचंद्र और पांच कोनों वाला एक तारा होता है। भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का जो झंडा दिखाया गया, उसमें सफेद पट्टी ही गायब थी। सिर्फ हरे रंग वाला ही हिस्सा था। हरा हिस्सा मुस्लिम बहुलता को दर्शाता है और एक सफेद पट्टी है जो धार्मिक अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करती है।
भारत को एक गोल के अंतर से जीत मिली
भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर इस मुकाबले में जीत हासिल की। पहले क्वार्टर में नदीम अहमद के गोल ने पाकिस्तान को आगे कर दिया। लेकिन भारत ने जवाबी हमला करते हुए दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे। अभिषेक ने 21 जबकि नीलाकांता शर्मा ने 24वें मिनट में गोल किया। 34वें मिनट में सुखजीत के गोल से भारत 3-1 से आगे हो गया। मैच के आखिरी 10 मिनट में गजब रोमांच देखने को मिला। 52वें मिनट में भारत ने गोल किया तो 53वें में पाकिस्तान ने गोल कर दिया। मैच के आखिरी मिनट में पाकिस्तान ने तीसरा गोल किया लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
पाकिस्तान का खाता नहीं खुला
इस जीत के साथ भारत ने पड़ोसी देश के खिलाफ अपना हालिया दबदबा भी बरकरार रखा। साल 2016 के बाद से वे सीनियर और जूनियर स्तर पर पाकिस्तान से नहीं हारे हैं। हाल ही में जापान में हुए अंडर-18 एशिया कप में पाकिस्तान की जूनियर टीम भारत से 5-3 से हार गई थी। इस जीत से भारत 9 टीमों वाली प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान जीरो प्वाइंट्स के साथ सबसे नीचे है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…