हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर, लेबनान में तेज होगा इजरायली ग्राउंड ऑपरेशन, उतारे 15000 सैनिक

Updated on 08-10-2024 04:42 PM
बेरूत: इजरायल ने बेरूत पर हमला करके हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर सुहैल हुसैनी को मार गिराया गया है। इजरायली सेना मंगलवार को इसकी घोषणा की और कहा कि सोमवार को इजरायली वायुसेना ने एक सटीक हमले में हुसैनी को निशाना बनाया। हुसैनी बेरूत स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय का कमांडर और जिहाद परिषद का सदस्य था। इजरायली सेना ने बताया वह समूह की रसद प्रबंधन की देखरेख करता है, जिसमें ईरा से हथियारों की सप्लाई भी शामिल है।

हिजबुल्लाह ने कई शीर्ष नेता खत्म

अभी तक हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मारे जाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। पिछले महीने के आखिर में इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में हिजबु्ल्लाह के गढ़ पर भीषण बमबारी शुरू की थी, जो अब तक जारी की है। इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह समेत इसके लगभग सारे शीर्ष नेता मारे गए हैं।

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके मारे गए कमांडरों की जगह नई तैनाती कर दी है। ईरान समर्थित चरमपंथी समूह ने गाजा पट्टी में युद्धविराम होने तक इजरायल के खिलाफ रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन से हमले करने की कसम खाई है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में हमास के समर्थन में इजरायल पर अपने हमले जारी रखेगा।

लेबनान में ऑपरेशन तेज


इस बीच मंगलवार को इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने जा रही है। इजरायली मीडिया में आईडीएफ के हवाले से बताया गया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में चौथी डिवीजन तैनात की है। रिपोर्टों के अनुसार, 146वीं रिजर्व डिवीजन ने सोमवार रात को दक्षिणी पश्चिमी लेबनान के तटीय क्षेत्र में अभियान शुरू किया।

दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की पहले से ही 98वीं, 36वीं और 91वीं डिवीजन तैनात हैं, जो हिजबुल्लाह के खिलाफ व्यापक जमीनी अभियान चला रही हैं। 146वीं रिजर्व डिवीजन के जुड़ने से लेबनान में इजरायल के जमीनी हमले में शामिल सैनिकों की कुल संख्या 15,000 से अधिक हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.