कनाडा में जारी सुरक्षा एडवाइजरी के बीच हेट क्राइम की एक और घटना

Updated on 03-10-2022 05:55 PM

कनाडा के ब्रैम्पटन में हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ हुई है। भारत ने इस घटना की निंदा की है। अधिकारियों से मामले की जांच करने और घृणा अपराध के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पार्क को पहले ट्रॉयर्स के नाम से जाना जाता था। हाल ही में इसका नाम बदलकर श्री भगवद गीता पार्क कर दिया गया और 28 सितंबर को इसका अनावरण किया गया।

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, 'भारत ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में हुए घृणा अपराध की निंदा करता है। हम कनाडा के अधिकारियों और पील पुलिस से मामले की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील करते हैं।' ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार को उद्यान में तोड़फोड़ की घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कनाडा इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

'इस तरह की हरकतों को नहीं करेंगे बर्दाश्त' 
ब्राउन ने रविवार को ट्वीट किया, 'हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। हम इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क किया है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द साइन बोर्ड को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।'

सुरक्षा को लेकर हाल ही में जारी हुई थी एडवाइजरी 
गौरतलब है कि भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए हाल ही में खास एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों में तेजी आई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा करने वाले भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.