अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पेट्रोल स्टेशन पर फिर एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या, लूटपाट के दौरान मारी गोली
Updated on
23-01-2023 05:56 PM
वाशिंगटन: अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में सशस्त्र लूट के दौरान भारतीय मूल के 66 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलाडेल्फिया के एक टीवी स्टेशन ‘6एबीसी’ की खबर में कहा गया कि फिलाडेल्फिया पुलिस ने गुरुवार को एक निगरानी वीडियो जारी किया जिसमें पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रो सिबोराम की हत्या करना चाह रहे तीन संदिग्धों को दिखाया गया है। पुलिस को इनकी तलाश है।
मंगलवार की घटना यह घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू स्थित 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई, जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया के टैकोनी में एक प्रमुख व्यावसायिक सड़क है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को उम्मीद है कि कोई वीडियो में दिख रहे नकाबपोश लोगों को उनके कपड़ों से पहचान कर उसके बारे में जानकारी दे। पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप के ‘मिनी मार्“ के पिछले हिस्से में घुस गए जहां पैट्रो काम कर रहे थे। इसके बाद अपराधियों ने उनपर गोलियां चला दी।
कैश रजिस्टर लेकर भागे लुटेरे एक गोली पैट्रो की पीठ पर लगी और अपराधी कैश रजिस्टर लेकर भाग गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलाडेल्फिया के पुलिस कप्तान जोस मदीना ने कहा, ''यह बहुत दुखद था। कर्मयारी की हत्या कर दी गई। बच्चे उन्हें काफी पसंद करते थे...।'' सीबीएस न्यूज फिलाडेल्फिया के अनुसार, पैट्रो मूल रूप से भारत के रहने वाले थे और हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं। हत्या पर जताया दुख कर्मचारी की हत्या के बाद एक्सॉन पेट्रोल पंप के प्रबंधक का कहना है कि वे सुरक्षा द्वार लगा रहे हैं। पड़ोसियों ने पैट्रो के बारे में बताया कि वह अपने ग्राहकों को अच्छी तरह से जानता था और काफी मददगर था। एक ग्राहक ने उनकी हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि ''वह इसके लायक नहीं था। वह बस एक अद्भुत व्यक्ति था।''
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…