एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई एक और नई शिकायत, PFA अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का है अरोप

Updated on 12-03-2024 12:59 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव लगातार विवादों में छाए हुए हैं। उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कभी सापों के जहर की तस्करी करने का आरोप लगा। फिर किसी की रेस्टोरेंट में पिटाई करने का वीडियो सामने आया। उसके बाद एक यूट्यूबर संग झगड़ा करने पर FIR हुई और अब उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के नंदग्राम खाने में लिखित शिकायत दी गई है। किस मामले में और क्यों, आइए बताते हैं।

'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, PFA संस्था के एक अधिकारी ने एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके भाई को यूट्यूबर और उनके साथियों की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, आरोप लगाया है कि अधिकारी गौरव और भाई सौरव ने एल्विश का भांडाफोड़ किया था। इन्होंने ही सांप की तस्वरी करने वाले दावों की पुष्टि की थी। उसका पता लगाया था और नोएडा के थाने में FIR भी दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने की शिकायत की पुष्टि

गौरव गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस केस के बाद से ही एल्विश यादव उन्हें और उनको भाई को धमका रहे हैं। और केस को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घर से उठाने और देख लेने जैसी बातें कह रहे हैं। इसलिए उन्होंने गाजियाबाद के एक थाने में शिकायत दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.