अडानी ग्रुप के एक और शेयर की Nifty 50 में हुई एंट्री

Updated on 30-09-2022 07:15 PM

अडानी ग्रुप के स्टॉक अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री की है। अडानी एंटरप्राइजेज ने श्री सीमेंट को निफ्टी 50 इंडेक्स में रिप्लेस किया है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रुप की दूसरी कंपनी है, जिसने बेंचमार्क इंडेक्स में एंट्री की है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, अडानी ग्रुप की पहली कंपनी थी जिसने निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री की थी। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3510.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।  

अडानी एंटरप्राइजेज में हो सकता है 213 मिलियन डॉलर का नेट फ्लो
NSE इंडेक्स लिमिटेड की इंडेक्स मेंटीनेंस सब-कमेटी ने सितंबर 2022 की शुरुआत में अपनी पेरियोडिक रिव्यू के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में बदलाव करने का फैसला लिया था। स्टॉक मार्केट से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद एडलवाइज सिक्योरिटीज का अनुमान था कि पेरियोडिक रिव्यू से अडानी एंटरप्राइजेज में 213 मिलियन डॉलर का नेट फ्लो होगा। वहीं, श्री सीमेंट में 87 मिलियन डॉलर का नेट आउटफ्लो देखने को मिलेगा। 

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने दिया है 400000% से ज्यादा का रिटर्न
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों ने 443590 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 17 जुलाई 1998 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 79 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 30 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3510.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने शुरुआत में कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 44 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा होता। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.