चिरायु योजना से संभव हुआ एक और सफल इलाज़

Updated on 03-04-2023 08:56 PM

 कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में चिरायु टीम द्वारा अपने शालेय स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया कि प्राथमिक विद्यालय विशालपुर के कक्षा चौथी में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बच्चे कुणाल टंडन को अनडिसेन्डेड टेस्टिस की समस्या थी। 

इस समस्या में वृषण, अंडकोष की थैली में जन्म के बाद से नहीं उतरते हैं। इसका एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है। 

अतः टीम के द्वारा जांच उपरांत कुणाल को चिरायु रिफर आईडी - 1030711364 से जिला अस्पताल रायगढ़ रिफर किया गया। 17 फरवरी 2023 को पुनः चिरायु टीम के द्वारा कुणाल के स्कूल जाकर शिक्षकों की सहायता से उसके माता पिता से मुलाकात करके उन्हें निशुल्क उपचार हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात 15 मार्च 2023 को चिरायु टीम के डॉ. बद्री विशाल पंकज द्वारा कुणाल को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां सभी प्रकार के  जांचोपरांत 20 मार्च 2023 को कुणाल का सफल आपरेशन किया गया। आपरेशन उपरांत अब कुणाल ठीक है। 

चिरायु टीम के द्वारा कुणाल के स्वास्थ्य की सतत जानकारी ली जा रही है। "स्वस्थ बचपन सुनहरा भविष्य" की तर्ज़ पर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम "चिरायु" ने एक और सफल इलाज़ कराकर एक जरूरतमंद बच्चे कुणाल को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान किया है। 

कुणाल के इस सफल आपरेशन में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सिदार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री इजारदार का मार्गदर्शन रहा। 

चिरायु योजना के नोडल डॉ पी डी खरे, चिरायु टीम के डॉ बद्री विशाल पंकज, डॉ बबीता पटेल, डॉ प्रभा सारथी, डॉ नम्रता मिंज, फार्मासिस्ट हिंगलेश्वरी कुर्रे, योगेश्वर चंद्रम एवं एएनएम मोंगरा कंवर के अथक प्रयास से कुणाल का निशुल्क उपचार संभव हो सका। सम्बन्धित दानसरा क्षेत्र के आरएचओ विकास चौहान, सीएचओ नीमा ने भी इस सफल कार्य में अपना योगदान दिया है। 

कुणाल के परिवार वालो ने चिरायु टीम का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के ऑपरेशन में लाख रुपए का खर्च संभव था, लेकिन आयुष्मान भारत के तहत चिरायु योजनानुसार यह पूर्णतः निःशुल्क हुआ है।  कुणाल और उसके परिवार वाले सरकार के इस कार्य से खुश हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.