ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे
Updated on
05-06-2023 06:52 PM
भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। इस हादसे के बाद ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच एक और ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना बरगढ़ जिले में सांभरधारा के पास हुई है। चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। ट्रेन डूंगरी से बरगढ़ जा रही थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बयान जारी किया कि ओडिशा में बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री की संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं।
रेलवे ने कहा कोई लेनादेना नहीं
रेलवे ने बताया कि यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी ही रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव करती है।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…