2,000 के नोट से जुड़े 10 बड़े सवालों के जवाब, यहां जानिए RBI ने क्या-क्या कहा

Updated on 20-05-2023 07:54 PM
2000 Notes Today : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को सबको चौंका दिया। आरबीआई ने शुक्रवार शाम एक प्रेस रिलीज (RBI Notification) जारी कर कहा कि उसने दो हजार रुपये के नोटों (2000 Notes) को सर्कुलेशन से हटा लिया है। हालांकि आरबीआई ने कहा कि ये नोट लीगल टेंडर (Legal Tender) बने रहेंगे। यानी 2 हजार (2000 Rupee) रुपये का यह नोट वैध बना रहेगा। आप इससे मार्केट में खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन आरबीआई द्वारा सर्कुलेशन से बाहर हो जाने के कारण आपको एक तय अवधि में इन नोटों को बदलवाना होगा या बैंक में जमा करना होगा। आप 23 मई से 30 सितंबर के बीच इन नोटों को बैंकों में जमा करा सकते हैं या बदलवा सकते हैं। आपके मन में जरूर आरबीआई के इस फैसले से जुड़े कुछ सवाल होंगे। आइए इनके जवाब जानते हैं।


सवाल: 2,000 रुपये के नोटों को क्यों वापस लिया गया?


आरबीआई ने बताया कि दो हजार रुपये के नोटों को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। इन नोटों को नवंबर 2016 में लाया गया था। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटों को लाया गया था। यानी बाजार में लिक्विडिटी बनी रहे, इसलिए ये बड़े नोट लाए गए थे। दो हजार रुपये का नोट लाने का उद्देश्य दूसरे नोट (500, 200, 100 के नए नोट) पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपये के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं।

सवाल : क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?


यह आरबीआई की एक पॉलिसी है, जिसमें वह जनता को अच्छी क्वालिटी के बैंकनोट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करता है।

सवाल : क्या 2,000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे?


हां। आरबीआई ने कहा है कि 2,000 रुपये के बैंकनोट लीगल टेंडर बने रहेंगे।

सवाल : क्या 2,000 रुपये को नोटों से नॉर्मल लेनदेन किया जा सकता है?


हां। जनता 2,000 रुपये के नोटों को लेनदेन में प्रयोग करती रह सकती है। जनता इन्हें पेमेंट के रूप में ले भी सकती है। हालांकि, आरबीआई ने जनता को 30 सितंबर 2023 तक इन नोटों को बैंकों में जमा कराने या बदलवाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सवाल : आपके पास 2,000 रुपये का नोट है तो क्या करें?


जनता बैंक ब्रांचों में जाकर इन नोटों को अपने खातों में जमा करा सकती है। इसके अलावा वे इन्हें दूसरे नोटों से बदलवा भी सकती है। यह सुविधा बैंकों में 30 सितंबर, 2023 तक रहेगी। यह सुविधा आरबीआई के 19 रीजनल ऑफिसों में भी रहेगी।

सवाल : क्या 2,000 रुपये के नोटों को बदलवाने की कोई लिमिट है?


आपके पास जितने भी दो हजार रुपये के नोट हैं, वे सब आप बदलवा सकते हैं। लेकिन एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये तक ही बदलवाए जा सकते हैं।

सवाल : कब से बदलवा सकेंगे 2,000 रुपये के नोट

आप 23 मई, 2023 से 2,000 रुपये के ये नोट बैंक में जमा करा सकते हैं या बदलवा सकते हैं।
सवाल : क्या आपको अपनी बैंक ब्रांच से ही 2,000 रुपये का नोट बदलवाना जरूरी है?
नहीं, आपके पास बैंक अकाउंट ना हो, तो भी आप बैंक ब्रांच में जाकर 2,000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं।

सवाल : अगर किसी को 20,000 रुपये से ज्यादा की नकदी की जरूरत है तो क्या करे?

आप बिना किसी प्रतिबंध के अकाउंट में पैसा जमा कर सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट को बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है। जमा कराने के बाद आप एटीएम से नकदी निकलवा सकते हैं।

सवाल : क्या नोट बदलवाने का कोई पैसा लगेगा?

नहीं। 2,000 रुपये का नोट बदलवाने का कोई पैसा नहीं लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.