असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डाली जूतों की माला, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated on 06-06-2025 03:41 PM
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता रात करीब 1:30 बजे तक चली थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या प्रतियोगिता के तुरंत बाद करीब 2 बजे के आसपास इस कृत्य को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों ने जब प्रतिमा की यह अपमानजनक स्थिति देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जूतों की माला हटाई। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा रोष है और लोगों ने इस तरह के कृत्य को सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना सिर्फ एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मर्यादा के प्रतीक एक महान नेता के प्रति असम्मान का उदाहरण है, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.