बिहार में सियासत का अनुलोम-विलोम! पटना के पार्कों में BJP के दिग्गजों का हुआ जुटान

Updated on 21-06-2023 07:09 PM
पटना: पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। बिहार में अलग-अलग जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर, औरंगाबाद, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में सुबह से ही पार्क में लोग योगाभ्यास करते दिखे। योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। कई लोगों की ये जीवन शैली है। पटना के अलग-अलग पार्कों में बीजेपी नेताओं ने बड़े पैमाने पर शिरकत की।

सम्राट चौधरी का योगासन

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद योग दिवस के अवसर पर योग करते दिखे। पटना के एसके पुरी पार्क में इन नेताओं का जमावड़ा दिखा। इसके साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मोदी ने बढ़ाया मान- चौधरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का मान बढ़ाया है। वैसे, प्रधानमंत्री मोदी आजकल अमेरिका दौरे पर हैं। वहीं, पर उन्होंने योग कार्यक्रम में शिरकत की।

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में कई जगहों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं का जुटान हुआ। सैंकड़ों नेताओं के साथ योग के विभिन्न आसन्न को किया गया।

अनुलोम-विलोम से सुखासन तक

पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पतंजलि योगपीठ की ओर से योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावडे़, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने अनुलोम विलोम, तारासन और सुखासन किया।

UN से मिली योग की पहचान

बीजेपी नेताओं ने कहा कि योग के महत्व को संयुक्त राष्ट्र ने भी माना और दुनिया के 177 देश में योग को पहचान मिल सकी। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.