अयोध्‍या में BJP की हार से 'चिढ़े' अनुपम खेर? कहा- बहुत ईमानदार भी नहीं होना चाहिए, उसे ही कष्‍ट भोगना पड़ता है

Updated on 05-06-2024 02:28 PM
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चौंकाने वाले रहे। 4 जून को सभी 543 सीटों पर गिनती हुई। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, हालांकि इस बार भी कमल खिला है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या की काफी हो रही है, जहां पर 500 साल बाद राम मंदिर बना, एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन, पूरे शहर को चमकाया गया, वहां की जनता ने बीजेपी की जगह समाजवादी पार्टी को ज्यादा वोट देकर जिता दिया। इस चर्चा के बीच अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसे लोग बीजेपी की हार से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस पोस्ट में उनकी नाराजगी साफ झलक रही है।

Anupam Kher ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं। पर फिर भी वो अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता।। इसीलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है। जय हो।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सच्चाई...।'

लोगों ने किया अनुपम खेर का समर्थन

अनुपम खेर के पोस्ट पर लोग भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत सारे लोग एक्टर की बातों से पूरी तरह सहमत हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अयोध्या को शर्म नहीं आई और कार सेवकों की हत्या भूल गए।' दूसरे ने टिप्पणी की, 'पीछे का इतिहास उठाकर देखो तो हम 400 साल इसी कारण गुलाम रहे।' एक और लिखते हैं, 'शर्म करो अयोध्या वालो।' लोग अयोध्यावासियों को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

बीजेपी की हार, सपा प्रत्याशी की हुई जीत

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट (अयोध्या) पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। यहां की जनता ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया है। यहां से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत हुई है।

अनुपम खेर ने कंगना रनौत की दी बधाई

इससे पहले अनुपम खेर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेत्री बनीं कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'माई डियरेस्ट कंगना! शानदार जीत के लिए बधाई। आप रॉकस्टार हैं। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है। आपके और हिमाचल प्रदेश और मंडी के लोगों के लिए खुश हूं। आपने साबित कर दिया कि अगर मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.