अनुराग कश्यप: 3 शॉर्ट मूवीज, 2 फिल्में... झकझोर देंगी कहानी, घर बैठकर OTT पर मुफ्त में देखिए

Updated on 10-09-2024 01:54 PM
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उन्हें कल्ट मूवी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। उनकी 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी' ने भी सफलता के झंडे गाड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कई शानदार शॉर्ट मूवीज भी बना चुके हैं, जो आपके होश उड़ा देंगी। इन्हें आप ओटीटी पर घर बैठकर देख सकते हैं। वो भी बिना एक रुपये खर्च किए।

आइये आज 10 सितंबर को Anurag Kashyap के जन्मदिन पर उनकी ये पांच फिल्में देखते हैं। इनमें 3 शॉर्ट मूवीज और 2 फिल्में शामिल हैं, जिनके बारे में आपने सुना तो बहुत कम होगा, लेकिन इनकी कहानी आपको हिलाकर रख देंगी।

Anurag Kashyap की शॉर्ट मूवीज में सबसे पहले नाम 'That Day After Every Day' का है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। 10 साल पहले आई इस शॉर्ट फिल्म को अब तक 17 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसमें राधिका आप्टे भी हैं। कहानी तीन औरतों की हैं, जो जिनके रास्ते अलग हैं, लेकिन हालात एक जैसे हैं। एक दिन तीनों हिम्मत करके उन हालातों से लड़ती हैं और फिर उनकी जिंदगी बदल जाती है। इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं, कहानी नितिन भारद्वाज ने लिखी ही। स्टार कास्ट में राधिका आप्टे, महेश बलराज और संध्या मृदुल हैं।

ये फिल्म साल 2008 में आई थी, जिसमें 11 शॉर्ट मूवीज हैं। जिनमें से एक 'प्रमोद भाई 23' का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया। उनके अलावा फिल्म में सुधीर मिश्रा, राहुल ढोलकिया, कुंदन शाह, रेवती, जानू बरुआ, रितुपर्णो घोष, शशांक घोष, रुचि नरैन, आयुष रैना और मनीष झा की शॉर्ट फिल्में भी थीं।

ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई एक थ्रिलर मूवी है, जिसे अनुराग कश्यप ने लिखा था और डायरेक्शन भी किया था। ये फिल्म मौत की सजा पाए एक डॉक्टर की कहानी है, जो दावा करती है कि उसने किसी भी तरह के वायरस बेस्ड बीमारी का स्थाई इलाज खोज लिया है। इसमें के. के. मेनन और निवेदिता भट्टाचार्य लीड रोल में थे।

साल 2010 में रिलीज हुई इस थ्रिलर मूवी में कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह थे। इसे टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। फिर वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भी। अपनी मां की मौत और 15 साल की बहन के सुसाइड के बाद ब्रिटेन में रहने वाली रूथ एडसर (कल्कि) अपने पिता अर्जुन पटेल की तलाश में भारत आती है। वो मुंबई में एक मसाज पार्लर में नौकरी करने लगती है। फिर उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा लगता है, जिससे उसे झटका लगता है।

ये फिल्म साल 2013 में आई थी। राहुल भट्ट, रॉनित रॉय, तेजस्विनी कोल्हापुरी, विनीत कुमार सिंह, गिरिष कुलकर्णी, सुरवीन चावला और अंशिका श्रीवास्तव स्टार कास्ट में शामिल थे। कहानी एक लड़की के लापता होने की है, जिसमें लालच और अहंकार को भी दिखाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.