'अनुराग बहुत ईमानदार आदमी थे, अब नहीं पता':पीयूष मिश्रा बोले, 'गुलाल' में अनुराग कश्यप की मदद के लिए सभी ने फीस घटाई थी

Updated on 01-08-2024 04:42 PM

हाल ही में पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाल' में कम पैसों में काम करने की बात शेयर की। एक इंटरव्यू में पीयूष ने बताया कि इस फिल्म के दौरान सभी ने अपनी फीस काफी कम कर दी थी। इसका मकसद अनुराग की मदद करना था। उस समय अनुराग की फिल्में 'पांच' और 'ब्लैक फ्राइडे' रुक गई थीं।

पीयूष ने बताया कि उन्होंने 'गुलाल' में एक्टिंग के साथ-साथ लिरिक्स और डायलॉग लिखने का भी काम किया था जिसके उन्हें दो लाख रुपए मिले थे।दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में पीयूष ने अनुराग कश्यप के बारे में कहा, 'जिस तरह का आदमी था वो, सबका लाडला था। अब कैसा है मुझे मालूम नहीं, लेकिन उस वक्त तो बहुत ही ईमानदार था।'

पिछले साल लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में पीयूष ने कहा कि उनके और अनुराग के विचार नहीं मिलते हैं। उन्होंने बताया, 'हम कुछ सालों बाद मिलते हैं, लेकिन 15 मिनट बाद बात करने के लिए कुछ नहीं बचता। हम कॉफी और सिगरेट पीते हैं और हमारी बातचीत खत्म हो जाती है। हमारे राजनीतिक और नैतिक विचार नहीं मिलते हैं। हालांकि, हमारे इमोशनल विचार एक जैसे हैं।

वो मेरे गले में फंसी हड्डी की तरह है। न निगल सकता हूं, न उगल सकता हूं। यही हमारा रिश्ता है। मैं उनके साथ ज्यादा देर नहीं बैठ सकता हूं। हमारे पास बात करने के लिए कुछ नहीं होता है। वो फिल्मों के दीवाने हैं और मैं फिल्में नहीं देखता हूं। मैं उनसे क्या बात करूं?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.