विराट जिस कंपनी के एंबेसडर हैं उस पर बौखलाईं अनुष्का:बोलीं- मेरी फोटोज को बिना परमिशन कैसे यूज कर लिया

Updated on 20-12-2022 06:16 PM

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक स्पोर्ट्स ब्रांड पर नाराजगी जाहिर की है। अनुष्का ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि बिना उनके परमिशन के एक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने वाली कंपनी ने उनके फोटोज को यूज किया है। अनुष्का का कहना है कंपनी ने अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए उनके फोटोज का इस्तेमाल किया है जबकि वो कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी नहीं हैं। अनुष्का ने कंपनी को टैग करते हुए लिखा कि उनके फोटोज को जल्द से जल्द हटा लिया जाए। हालांकि जिस स्पोर्ट्स ब्रांड पर अनुष्का ने गुस्सा जाहिर किया है, उनके पति विराट कोहली उसी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

अनुष्का ने तुरंत फोटोज हटाने को कहा

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- 'बिना परमिशन के आप किसी भी ब्रांड पब्लिसिटी के लिए मेरे फोटोज का यूज नहीं कर सकते। क्योंकि मैं आपकी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं। कृपया इसे हटा लें।' बता दें कि एक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने वाली कंपनी ने सीजन सेल के लिए अनुष्का के पिक्चर्स को बिना उनके परमिशन के यूज कर लिया। इसी बात से नाराज अनुष्का ने कंपनी को अपने सोशल मीडिया के जरिए अच्छा खासा सुना दिया।

विराट कोहली ने भी मामला सुलझाने को कहा

संयोग की बात ये है कि जिस स्पोर्ट्स कंपनी पर अनुष्का ने नाराजगी जाहिर की है, उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हैं। विराट ने अनुष्का के नाराजगी वाले पोस्ट को लाइक भी किया है। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए स्पोर्ट्स कंपनी से मामला सुलझाने को कहा है।

मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का हो सकता है हिस्सा

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। उनका कहना है कि ये पूरा का पूरा मामला स्क्रिप्टेड है और इसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.