अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय और बेटी वामिका की पहली राखी रही ऐसी, ऊन से बनाई कार बहन ने कलाई पर बांधी

Updated on 20-08-2024 06:15 PM
अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय के जन्म के बाद वामिका ने पहला रक्षा-बंधन सेलिब्रेट किया है। भाई-बहन के इस खूबसूरत सेलिब्रेशन की झलक भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राखी वाले सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का ने दो राखियों की झलक दिखाई है। ये राखी ऊन से बुनी हुई दिख रही है, जो कार जैसा दिख रहा है। काले और सफेद बटन और गुगली आंखों से कार के पहिए बनाए गए हैं और इसे सजाया गया है। इस तस्वीर में एक हरे रंग की और दूसरी ऑरेंज कलर की राखी दिख रही है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है- हैपी रक्षा बंधन।

अनुष्का अक्सर अपने बच्चों की झलकियां करती हैं पोस्ट

यूं तो अनुष्का अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें खींचने या इसे पोस्ट करने को लेकर मीडिया को मना किया करती हैं, लेकिन कुछ खास अवसरों पर अपने बच्चों से जुड़ी झलकियों को शेयर करने से खुद को भी रोक नहीं पातीं।

रंग-बिरंगे आइस पॉप्सऔर अकाय के हाथों की झलक

अनुष्का ने हाल ही में 8 अगस्त को अपने बच्चों से जुड़ी एक झलक शेयर की थी जिसमें रंग-बिरंगे आइस पॉप्स नजर आ रहे थे। फोटो में दो कटोरे दिखाई दे रहे थे, जिनमें से एक में रंग-बिरंगे आइस पॉप्स से भरा हुआ है और दूसरे में खीरा और गाजर भरा हुआ है। इस तस्वीर के एक तरफ अकाय का छोटा सा हाथ भी दिख रहा था।दोनों बच्चों में 3 साल से ज्यादा का गैप

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। उन्होंने साल 2021 में अपने पहले बच्चे बेटी वामिका का स्वागत किया और करीब 3 साल बाद इसी साल 2024 के फरवरी में बेटे अकाय का जन्म हुआ है। अनुष्का इन दिनों अपने काम से फ्री होकर अपने बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और अपने मदरहुड के हर पल को जी भरकर जी रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.