पति के अलावा तीसरे युवक की एंट्री से खफा था प्रेमी, विवाहित प्रेमिका की हत्या...

Updated on 27-06-2023 10:57 PM

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के ग्राम नवापारा मुड़ापारा में हुई विवाहित महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले प्रेमिका की दूसरे से शादी और फिर उसके अलावा तीसरे शख्स की एंट्री से प्रेमी नाराज था, इसलिए उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 19 जून से लापता महिला की लाश 21 जून को निर्माणाधीन नहर के गड्ढे में मिली थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम नवापारा मुड़ापारा की रहने वाली बिहानी नागवंशी (22 वर्ष) 19 जून की शाम को शौच के बहाने घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने रातभर उसे ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद अगले दिन सुबह 20 जून को भी परिजन उसे आसपास के गांव में ढूंढने के लिए निकले, लेकिन वो नहीं मिली।


परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने ही वाले थे कि 21 जून को घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन नहर के गड्ढे में महिला की लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने गला दबाकर महिला की हत्या की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उससे पता चला कि उसकी लंबी-लंबी बातचीत ग्राम मंगारी निवासी बाबूलाल बड़ा के साथ होती थी। यहां तक कि आखिरी बार भी महिला की बात उसी के साथ हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस की कड़ाई से आरोपी टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी बाबूलाल ने बताया कि मृतका बिहानी के साथ उसका अफेयर उसकी शादी के पहले से चल रहा था, लेकिन दोनों के परिवार वालों को उनका मिलना-जुलना पसंद नहीं था। बेटी का प्रेम संबंध पता चलने पर उसके माता-पिता ने बिहानी की शादी प्रमोद नागवंशी नाम के शख्स के साथ हो गई। लेकिन शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वो अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जाया करता था। दोनों बहाना बनाकर घर से बाहर निकलते थे और मुलाकात करते थे।

आरोपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वो अपने पति और मेरे अलावा किसी तीसरे शख्स से भी बातचीत करने लगी थी। वो मोबाइल और व्हाट्सएप पर अन्य युवक से बात करती थी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के मोबाइल पर उन व्हाट्सएप चैट्स को देख लिया था। वो तीसरे युवक की एंट्री से बेहद नाराज था और प्रेमिका को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। आरोपी ने महिला से कहा था कि वो अपने पति के अलावा और किसी के साथ बातचीत नहीं करे। प्रेमी ने बताया कि वो पति समेत एक साथ 3 लोगों को धोखा दे रही थी।

आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका को 19 जून की शाम उससे मिलने के लिए उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन नहर के पास बुलाया था। जब वो उससे मिलने के लिए आई, तो एक बार फिर उन दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और गड्ढे में उसकी लाश को डालकर घर वापस लौट आया। आरोपी बाबूलाल के जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.