सिंगल यूनिट पर अपार्टमेंट... ना बाबा ना, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया है फैसला

Updated on 11-01-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: देश के कई शहरों में सिंगल यूनिट पर बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स बनाए जा रहे हैं। यानी किसी व्यक्ति से जमीन लेकर उस पर कई मंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले में मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने चंडीगढ़ में सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट को अपार्टमेंट में बदलने पर रोक लगा दी। यह फैसला शहर में फेज-1 यानी सेक्टर एक से 30 में लागू होगा। इस फेज को हेरिटेज जोन घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट पर अपार्टमेंट बनाने की प्रैक्टिस को अवैध करार देते हुए कहा कि यह हेरिटेज सिटी चंडीगढ़ के लिए विनाशकारी है। चंडीगढ़ का डिजाइन फ्रांस के मशहूर आर्किटेक्ट ली कार्बुजिए (Le Corbusier) ने बनाया था।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने 131 पेज के फैसले में 70 साल पुराने शहर चंडीगढ़ की खूबसूरती और हेरिटेज को बचाने के लिए कई तरह के निर्देश जारी किए। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस बी वी नागरत्ना की बेंच ने केंद्र और राज्य सरकारों से किसी भी शहरी प्लान के लिए एनवायरमेंट इम्पैक्ट एसेसमेंट (EIA) को अनिवार्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु में अनियोजित विकास के कारण सिविक और ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे सबक सीखने की जरूरत है। जस्टिस गवई ने लिखा कि केंद्र और राज्यों में सरकारों और नीति-निर्माताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास की वजह से पर्यावरण का नुकसान न हो। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बैठाने की जरूरत है।

फेज-1 पर होगा लागू

पंजाब को काटकर जब हरियाणा बनाया गया था तो चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। यह पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। इस शहर का विकास दो चरणों में हुआ था। फेज-1 में एक से लेकर 30 तक सेक्टर बनाए गए थे। दूसरे चरण में 31 से 47 सेक्टर तक बनाए गए। फेज-1 में डेढ़ लाख की आबादी के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें बहुमंजिला इमारतें नहीं हैं। इसकी तुलना में फेज-2 को कहीं ज्यादा आबादी के लिए डिजाइन किया गया था।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अपील को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिंगल यूनिट पर अपार्टमेंट्स बनाकर शहर की खूबसूरती को बिगाड़ा जा रहा है। यह शहर के ओरिजनल प्लान का उल्लंघन है। कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से कहा कि वह किसी भी सिंगल यूनिट को अपार्टमेंट में बदलने वाले प्लान को मंजूरी न दे। एसोसिएशन का कहना है कि अपार्टमेंट बनने से शहर का हेरिटेज स्टेटस प्रभावित हो रहा है। इससे शहर की सड़कों पर भी जाम बढ़ने की भी आशंका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.